सावधान! क्या आपके आधार नंबर से कोई निकाल सकता है पैसे? जानिए क्या है इसका सच

डिजिटल दौर में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे अहम दस्तावेज है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किसी को आपका आधार नंबर पता चल जाए, तो क्या वह आपके बैंक खाते से पैसे निकाल सकता है? हाल के दिनों में 'AePS स्कैम' के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इस पर स्थिति साफ की है और सुरक्षा के कुछ खास टिप्स दिए हैं. आइए जानते हैं आप अपने बैंक बैलेंस को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं.

Aadhaar Card Fraud front
1 / 7

Advertisment

UIDAI ने क्या कहा?

UIDAI ने क्या कहा?2 / 7

UIDAI के मुताबिक, सिर्फ आपका आधार नंबर या आधार से जुड़े बैंक खाते की जानकारी होने से कोई भी व्यक्ति आपके खाते से पैसे नहीं निकाल सकता.  (AI Image)

विज्ञापन

कैसे है नामुमकिन?

कैसे है नामुमकिन?3 / 7

जैसे बैंक से पैसे निकालने के लिए सिग्नेचर या पिन चाहिए, वैसे ही आधार के जरिए पैसे निकालने के लिए आपके फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP की जरूरत होती है.  (AI Image)

कब है ज्यादा खतरा

कब है ज्यादा खतरा4 / 7

खतरा तब बढ़ता है जब जालसाज आपके आधार नंबर के साथ-साथ आपके बायोमेट्रिक्स (जैसे फिंगरप्रिंट) भी चुरा लेते हैं. इसे AePS (Aadhaar Enabled Payment System) फ्रॉड कहा जाता है.  (AI Image)

विज्ञापन

ऐसे जालसाज देते हैं अंजाम

ऐसे जालसाज देते हैं अंजाम5 / 7

जालसाज अक्सर रजिस्ट्री ऑफिस जैसे सरकारी दस्तावेजों से फिंगरप्रिंट कॉपी कर लेते हैं और फिर सिलिकॉन या जेल की मदद से माइक्रो-एटीएम पर फर्जी ट्रांजेक्शन करते हैं.  (AI Image)

'मास्क्ड आधार' करें यूज

'मास्क्ड आधार' करें यूज6 / 7

सुरक्षा के लिए जरूरी है कि आप कभी भी अपना बैंक ओटीपी (OTP) या पिन किसी के साथ शेयर न करें. साथ ही, दस्तावेजों की फोटोकॉपी देते समय 'मास्क्ड आधार' का इस्तेमाल करें.  (AI Image)

विज्ञापन

बायोमेट्रिक्स रखें लॉक

बायोमेट्रिक्स रखें लॉक7 / 7

सबसे सेफ तरीका 'बायोमेट्रिक्स लॉक' करना है. UIDAI की वेबसाइट या m-Aadhaar ऐप के जरिए आप अपने फिंगरप्रिंट लॉक कर सकते हैं, जिसके बाद आपके बिना कोई भी ट्रांजेक्शन संभव नहीं होगा.  (AI Image)

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन