सावधान! घर के किस-किस कोने में छिपे हो सकते हैं सांप, जानें उनके पसंदीदा ठिकाने
Snake Hiding Spots: अगर आपको घर के किसी बंद कोने की सफाई करनी है, तो सीधे हाथ डालने की गलती कभी न करें. पहले किसी लंबे डंडे से उस जगह को टटोल लें. यदि घर में चूहे अधिक हैं, तो उन्हें तुरंत भगाएं क्योंकि चूहे सांपों का मुख्य भोजन हैं और उनकी तलाश में सांप घर में आसानी से आ जाते हैं. जानें, सांप के पसंदीदा ठिकाने

1. स्टोर रूम और अंधेरे कोने
2 / 5सांपों को शांति और अंधेरा पसंद होता है. आपके स्टोर रूम में रखे पुराने डिब्बे, कबाड़ या सीढ़ियों के नीचे का हिस्सा उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह है. वहां इंसानी हलचल कम होने के कारण वे बेखौफ होकर कुंडली मार लेते हैं. अपने स्टोर रूम को हमेशा व्यवस्थित रखें और वहां जाते समय रोशनी का इस्तेमाल जरूर करें.
2. बाथरूम और ड्रेनेज पाइप
3 / 5सुनने में डरावना लग सकता है, लेकिन बाथरूम के सिंक और टॉयलेट पॉट के जरिए भी सांप घर में घुस सकते हैं. पाइप लाइनों की नमी और वहां मौजूद मेंढक या चूहे सांपों को अपनी ओर खींचते हैं. यदि आपके घर की ड्रेनेज जाली टूटी है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं.
3. किचन के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
4 / 5किचन में फ्रिज के पीछे वाला हिस्सा, जो हल्का गर्म रहता है, या ओवन के नीचे की खाली जगह सांपों को काफी लुभाती है. इन जगहों की सफाई करते समय विशेष सावधानी बरतें.
4. अलमारी और जूतों का रैक
5 / 5जमीन के करीब बनी कपड़ों की अलमारी या बाहर रखे जूतों के अंदर सांप अक्सर छिपकर बैठ जाते हैं. जूतों को पहनने से पहले उन्हें झटकना और बंद पड़ी अलमारी को खोलने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.
.png)