PAN Card बनवाने के बदल जाएंगे नियम, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए रूल
PAN Card बनवाने के नियम बदलने जा रहे हैं। अब 1 अप्रैल से नए नियमों के हिसाब से पैन कार्ड बनेगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि नए नियमों के तहत क्या क्या बदलाव होगा। यह नियम आसान होंगे या पहले से ज्यादा कठिन होंगे। विस्तार से पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

कब से बदलाव
2 / 5सरकार ने पैन कार्ड अप्लाई करने की प्रक्रिया को और सरल बनाने का फैसला लिया है। 1 अप्रैल 2026 से पैन के लिए आवेदन करने का तरीका बदल जाएगा। अब आपको सिर्फ आधार कार्ड की जरूरत होगी, अलग-अलग डॉक्युमेंट्स की जरूरत नहीं होगी।
क्यों बदले नियम
3 / 5सरकार का कहना है कि इस बदलाव से पैन सिस्टम और सुरक्षित और पारदर्शी बनेगा। आधार के जरिए वेरिफिकेशन होने से फर्जी पैन कार्ड बनने की संभावना कम होगी और एक ही व्यक्ति के नाम पर कई पैन जारी होने की समस्या खत्म होगी। इससे अप्लाई करने की प्रक्रिया भी तेज होगी और कम समय में पैन जारी होगा।
लोगों पर क्या असर होगा
4 / 5इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर नए PAN आवेदकों पर पड़ेगा। अब उन्हें अलग-अलग डॉक्युमेंट्स जुटाने की जरूरत नहीं होगी, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। हालांकि जिन लोगों के पास Aadhaar नहीं है, उनके लिए यह बदलाव थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। ऐसे लोगों को पहले Aadhaar बनवाना होगा, तभी वे PAN के लिए आवेदन कर पाएंगे।
भारत में कितने पैन कार्ड
5 / 5मार्च 2026 तक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में 78 करोड़ से अधिक पैन (PAN) कार्ड जारी किए जा चुके हैं। यह संख्या देश की कुल आबादी के लगभग 54% हिस्से को कवर करती है। इनमें से लगभग 97% से अधिक पैन कार्ड व्यक्तिगत व्यक्तियों (Individuals) द्वारा धारित हैं।
.png)