LPG-पेट्रोल की तरह ट्रेन में घी भी नहीं ले जा सकते? जानिए क्या कहता है रेलवे का नियम

आपने अक्सर देखा होगा कि फ्लाइट में जब हम ट्रैवल करते हैं तो हम अपने साथ कई सामान नहीं ले जा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ट्रेन में सफर करने पर भी कई ऐसे सामान हैं जिन्हें ट्रेन में अपने साथ ले जाने पर रोक है. तो चलिए आज हम इसी सवाल का जवाब देंगे.

TRAIN.jpg_39c1cc
1 / 6

विज्ञापन

ट्रेन में घी नहीं ले जा सकते हैं?

ट्रेन में घी नहीं ले जा सकते हैं?2 / 6

ट्रेन में सफर के दौरान कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें साथ में रखने पर रोक है. उनमें से एक चीज है घी. जी हां, घी भी ट्रेन में ले जाना अलाउड नहीं है. अब आप सोच रहे होंगे कि ट्रेन में घी ले जाने पर रोक क्यों है? आमतौर पर कई यात्री ट्रेन में घी ले जाते हैं लेकिन ऐसा करना कई मायनों में गलत है. तो आज हम आपको बताते हैं कि आखिर घी को लेकर नियम क्या कहते हैं.

विज्ञापन

कौन-कौन सी चीजें ट्रेन में नहीं ले जा सकते हैं?

कौन-कौन सी चीजें ट्रेन में नहीं ले जा सकते हैं?3 / 6

घी के अलावा भी ऐसी कई चीजें हैं जो ट्रेन में अलाउड नहीं हैं. जैसे कि पटाखे, पेट्रोल, डीजल, एसिड, विस्फोटक सामग्री, बदबूदार चीजें, जानवर आदि ले जाने पर रोक है. लेकिन घी ऐसी चीज है जिसके लिए रेलवे के नियमों में अलग से लिखा गया है और इसे लगेज के रूप में ले जाने को लेकर नियम भी तय किए गए हैं. यह भी पढ़ें- ट्रेन हादसे में दुर्घटना-मुत्यु होने पर कितना मुआवजा देती है सरकार? जानें क्या कहता है नियम

घी को लेकर क्या हैं रेलवे के नियम?

घी को लेकर क्या हैं रेलवे के नियम?4 / 6

रेलवे के नियमों के अनुसार, ट्रेन में घी, तेल और पेंट आदि ऑयल वाले आइटम को ले जाने पर पूरी तरह से रोक है. लेकिन घी को लेकर लिखा गया है कि अगर घी 20 किलो से कम है और किसी टिम में सुरक्षित रूप से पैक किया गया है तो उसे यात्री अपने साथ ले जा सकते हैं. ऐसे ममें आप अपने साथ 20 किलो तक घी ले जा सकते हैं लेकिन ये अच्छे से पैक किया हुआ होना चाहिए. Train Ghee rules

विज्ञापन

ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं?

ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं?5 / 6

ट्रेन में अपने साथ सामान ले जाने को लेकर भी नियम बनाए गए हैं. हर कोच के हिसाब से साथ सामान ले जाने की लिमिट तय की गई है, आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं कि किस क्लास में कितना सामान ले जाया जा सकता है. Train rukes

चेयर कार में नहीं ले जा सकते बड़े बैग

चेयर कार में नहीं ले जा सकते बड़े बैग6 / 6

इसके अलावा अगर आप चेयर कार वाले डिब्बे या ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो आप ज्यादा बड़ा बैग अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं. अगर आपके पास बड़ा बैग है तो आपको लगेज में इसे भी बुक करना होगा. चेयर कार में बड़े बैग से दूसरे यात्रियों को आने जाने में दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन