Railway Refund Rule: पहली ट्रेन लेट होने से छूटी कनेक्टिंग ट्रेन तो कैसे मिलेगा रिफंड?

Railway Refund Rule: अगर पहली ट्रेन लेट होने की वजह से आपकी दूसरी यानी कनेक्टिंग ट्रेन छूट जाती है, तो रेलवे कुछ शर्तों के साथ टिकट का पूरा पैसा वापस देता है. इसके लिए टिकट बुक करते समय कनेक्टिंग जर्नी ऑप्शन चुनना बेहद जरूरी होता है. यात्रियों को पहली ट्रेन पहुंचने के 3 घंटे के अंदर TDR फाइल करना होता है.

Indian Railway train ticket validity
1 / 4
Indian Railway train ticket validity

Advertisment

टिकट बुक करते समय रखें इस बात का ध्यान

टिकट बुक करते समय रखें इस बात का ध्यान2 / 4

अगर आप चाहते हैं कि कनेक्टिंग ट्रेन छूटने पर आपको पूरा पैसा वापस मिले, तो टिकट बुक करते समय एक खास बात का ध्यान रखना होगा. जब भी आप IRCTC ऐप या वेबसाइट से टिकट बुक करें, तो 'कनेक्टिंग जर्नी बुकिंग' (Connecting Journey Booking) का विकल्प जरूर चुनें. इसके बाद आपको पहली ट्रेन के टिकट का PNR नंबर दर्ज करना होगा. इससे रेलवे के सिस्टम को पता चल जाता है कि आपकी दोनों ट्रेनें एक ही यात्रा का हिस्सा हैं.

विज्ञापन

इन जरूरी शर्तों को जानना है जरूरी

इन जरूरी शर्तों को जानना है जरूरी3 / 4

रेलवे का यह नियम केवल सामान्य रिजर्वेशन टिकटों पर ही लागू होता है. अगर आपने तत्काल कोटा के तहत टिकट बुक किया है, तो आपको इस नियम का फायदा नहीं मिलेगा. इसके अलावा, दोनों ट्रेनों के बीच का अंतर बहुत ज्यादा नहीं होना चाहिए. रेलवे के अनुसार, पहली और दूसरी ट्रेन के बीच अधिकतम 5 दिन का गैप ही मान्य माना जाता है.

कैसे करें रिफंड के लिए अप्लाई?

कैसे करें रिफंड के लिए अप्लाई?4 / 4

अगर आपकी कनेक्टिंग ट्रेन छूट गई है, तो आपको तुरंत रिफंड के लिए क्लेम करना होगा. नियम के मुताबिक, पहली ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के 3 घंटे के भीतर आपको IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर जाकर टीडीआर (TDR - Ticket Deposit Receipt) फाइल करना होगा. सही समय पर TDR भरने के बाद रेलवे आपके मामले की जांच करेगा और सब कुछ सही पाए जाने पर आपके टिकट का पूरा पैसा बैंक खाते में वापस भेज दिया जाएगा.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन