PAN Card New Rules: सिर्फ आधार से नहीं बनेगा पैन कार्ड, ये दस्तावेज भी जरूरी

अगर आप नया पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड आवेदन के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब तक आप केवल आधार कार्ड के जरिए आसानी से पैन कार्ड बनवा लेते थे, लेकिन अगले महीने से यह प्रक्रिया इतनी सरल नहीं रहेगी. आप 31 मार्च से पहले ज्यादा आसानी से अपना PAN कार्ड बनवा सकते हैं.

pan and aadhaar card link
1 / 6
पैन और आधार को अगर ल‍िंक नहीं करते हैं तो इसके क्‍या नुकसान हैं

Advertisment

31 मार्च तक है सुनहरा मौका

31 मार्च तक है सुनहरा मौका2 / 6

इस तारीख तक आवेदन करने पर आपको अतिरिक्त डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आधार आधारित ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन से ही आपका काम हो जाएगा. इसका मतलब है कि अभी की तरह सिर्फ आधार कार्ड का इस्तेमाल करके PAN कार्ड नहीं बनवाया जा सकेगा. अगर आप 31 मार्च तक PAN कार्ड बनवाते हैं, तो आपका काम सिर्फ आधार कार्ड से भी हो जाएगा.

विज्ञापन

ऐसे अप्लाई करें PAN कार्ड

ऐसे अप्लाई करें PAN कार्ड3 / 6

ऑनलाइन PAN कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले NSDL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद वेबसाइट पर 'Apply Online' टैब में जाएं और New PAN - Indian Citizen (Form 49A) को चुनें. वहां कैटेगरी में Individual को चुनना न भूलें. अब खुद से जुड़ी जानकारी जैसे कि सरनेम, फर्स्ट नेम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें.

कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें

कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें4 / 6

इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें. इसके बाद आपको एक टोकर नंबर मिलेगा, इसे नोट कर लें. ध्यान रहे कि यह टोकन नंबर तब काम आता है, जब किसी वजह से आपका फॉर्म अधूरा रह जाए. इसके बाद आधार कार्ड के जरिए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें. इसका फायदा है कि आपको अलग से कोई फोटो या सिग्नेचर अपलोड नहीं करना पड़ता.

विज्ञापन

आधार वाला पता ही ऑटोमैटिक कैरी होगा

आधार वाला पता ही ऑटोमैटिक कैरी होगा5 / 6

इसके बाद अपने पिता का नाम, पता आदि डिटेल्स भरें. अगर आप e-KYC ऑप्शन चुनें तो आधार वाला पता ही ऑटोमैटिक ले लिया जाएगा. इसके बाद पैन कार्ड की फीस का भुगतान ऑनलाइन करें. भुगतान के बाद आधार ऑथेंटिकेशन करें. आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा.

इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत6 / 6

फिलहाल नया PAN कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. 1 अप्रैल से PAN कार्ड बनवाने के लिए आपको जन्म की तारीख से जुड़े डॉक्युमेंट की भी जरूरत पड़ेगी. हालांकि X पर CSCeGov के पोस्ट के अनुसार 1 अप्रैल से PAN कार्ड बनवाने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट, वोटर आईडी कार्ड, 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, मजिस्ट्रेट द्वारा प्रमाणित एफिडेविट, पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन