LPG Crisis in India: कम गैस में भी बन जाएगा खाना! सिर्फ एक बार पानी उबालकर तैयार करें ये 8 आसान डिश

Iran-Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब भारत की रसोई पर पड़ रहा है. सिलेंडर के दाम बढ़ने की वजह से अफरा-तफरी मच गई है. अब ऐसे में अगर घर में गैस सिलेंडर कम बचा है या एलपीजी की कमी की वजह से किचन चलाना मुश्किल हो रहा है, तो कुछ ऐसे खाने हैं जिन्हें बहुत कम गैस में आसानी से बनाया जा सकता है. इन डिश को बनाने के लिए अक्सर सिर्फ एक बार पानी उबालना ही काफी होता है. आइए जानते हैं ऐसी 8 आसान और जल्दी बनने वाली डिश के बारे में.

LPG Crisis in India
1 / 9
Credit: Social Media

Advertisment

इंस्टेंट नूडल्स

इंस्टेंट नूडल्स2 / 9

इंस्टेंट नूडल्स कम गैस में बनने वाला सबसे आसान और फेवरेट ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए पहले पानी को उबाल लें और फिर उसमें नूडल्स और उसका मसाला डाल दें. 2-3 मिनट में नूडल्स तैयार हो जाते हैं. अगर चाहें तो इसमें थोड़ी सी कटी हुई सब्जियां जैसे गाजर, मटर या शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं. इससे स्वाद भी बढ़ता है और खाना थोड़ा हेल्दी भी हो जाता है.

विज्ञापन

हेल्दी ओट्स

हेल्दी ओट्स3 / 9

ओट्स भी कम गैस में बनने वाला एक हेल्दी और पौष्टिक विकल्प है. इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें ओट्स डालकर कुछ मिनट तक पकाएं. इसमें नमक, काली मिर्च, सब्जियां या थोड़ा सा घी डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है. ओट्स जल्दी बन जाते हैं और पेट भी लंबे समय तक भरा रखते हैं. इसलिए ये नाश्ते या हल्के भोजन के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है.

सूजी का उपमा

सूजी का उपमा4 / 9

सूजी से बनने वाला उपमा भी कम गैस में जल्दी तैयार हो जाता है. इसके लिए पहले पानी उबाल लें और उसमें भुनी हुई सूजी डाल दें. हल्का नमक, राई, करी पत्ता और सब्जियां डालकर इसे कुछ मिनट में पकाया जा सकता है. उपमा हल्का और स्वादिष्ट होता है और सुबह के नाश्ते के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. गैस बचाने के साथ-साथ ये जल्दी तैयार होने वाला भोजन भी है.

विज्ञापन

दलिया

दलिया5 / 9

दलिया एक पौष्टिक और पेट भरने वाला खाना है. इसे बनाने के लिए उबलते पानी में दलिया डालकर कुछ मिनट तक पकाना होता है. इसमें नमक, हल्दी और सब्जियां डालकर नमकीन दलिया बनाया जा सकता है, जबकि दूध और चीनी डालकर मीठा दलिया भी तैयार किया जा सकता है. दलिया फाइबर से भरपूर होता है और सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है.

उबला अंडा या एग भुर्जी

उबला अंडा या एग भुर्जी6 / 9

अगर जल्दी और कम गैस में बनने वाला प्रोटीन से भरपूर खाना चाहिए तो उबले अंडे सबसे अच्छा विकल्प हैं. इसके लिए पानी उबालकर उसमें अंडे डाल दें और लगभग 6-7 मिनट तक पकाएं. उबले अंडों को नमक और काली मिर्च के साथ खाया जा सकता है. अगर थोड़ा और स्वाद चाहिए तो जल्दी से सब्जियां डालकर एग भुर्जी भी बनाई जा सकती है, जिसमें ज्यादा गैस खर्च नहीं होती.

विज्ञापन

इंस्टेंट सूप

इंस्टेंट सूप7 / 9

इंस्टेंट सूप भी कम गैस में बनने वाला एक अच्छा और हल्का विकल्प है. इसके लिए बस पानी को उबालना होता है और उसमें सूप पाउडर मिलाना होता है. कुछ ही मिनटों में गर्म और स्वादिष्ट सूप तैयार हो जाता है. ठंड के मौसम में ये बहुत अच्छा लगता है और कम समय में पेट भी हल्का भर जाता है.

खिचड़ी

खिचड़ी8 / 9

अगर थोड़ा ज्यादा पेट भरने वाला खाना बनाना है तो खिचड़ी सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है. चावल और दाल को एक साथ कुकर में डालकर जल्दी पकाया जा सकता है. इसमें हल्दी, नमक और थोड़ा घी डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है. खिचड़ी हल्की, पौष्टिक और जल्दी बनने वाली डिश है, इसलिए कम गैस में खाना बनाने के लिए यह बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है.

विज्ञापन

पोहा

पोहा 9 / 9

पोहा भी जल्दी बनने वाली डिश है. ये एक हेल्दी ऑप्शन है. पोहा को हल्का धोकर उबलते पानी की भाप में कुछ मिनट रखने से ये नरम हो जाता है. इसमें मूंगफली, करी पत्ता, प्याज और हल्दी डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है. (All Photos Credit: Social Media)

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन