सिर्फ 1 दिन की होती है जिंदगी, इन 5 जीवों के लिए कभी नहीं आता 'कल'
इंसान की उम्र तो दशकों में मापी जाती है फिर भी हमें वक्त कम ही लगता है, लेकिन क्या आपने जानते हैं कि कुदरत की बनाई इस दुनिया में कुछ ऐसे भी जीव है जिनके लिए कल का कोई मतलब ही नहीं होता है. जिनके जीवन में 'कल' होता ही नहीं है. इन जीवों के लिए महज कुछ घंटे ही एक पूरी सदी के बराबर होते हैं. जहां सुबह बचपन है, दोपहर जवानी और शाम होते-होते जिंदगी का सफर खत्म. आज मिलते हैं ऐसे ही 5 जीवों से, जिनकी जिंदगी सुपरफास्ट मोड में चलती है.

मेफ्लाई (Mayfly)
2 / 6यह जीव शॉर्ट लाइफ का वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर है. वयस्क होने के बाद मेफ्लाई के पास सिर्फ 24 घंटे या फिर उससे भी कम समय होता है. इनका सारा फोकस सिर्फ प्रजनन पर ही होता है. इनके पास खाना खाने के लिए मुंह भी नहीं होता है, क्योंकि इनके पास वक्त ही नहीं है.
लूना मॉथ (Luna Moth)
3 / 6लूना मॉथ बेहद खूबसूरत दिखने वाले पतंगे होते हैं. इनकी वयस्क उम्र सिर्फ 7 दिन की होती है. हैरानी की बात यह है कि वयस्क होने के बाद ये कुछ खाते-पीते नहीं हैं, क्योंकि इनका मुंह ही नहीं होता है. ये अपनी बची-कुची ऊर्जा का इस्तेमाल सिर्फ साथी ढूंढने के लिए करते हैं.
गैस्ट्रोट्रिच (Gastrotrich)
4 / 6पानी में रहने वाले ये सूक्ष्म जीव इतने छोटे होते हैं कि आंखों से दिखते भी नहीं हैं. इनका सफर सिर्फ 3 से 4 दिनों का होता है. इतने कम समय में ही ये बड़े होते हैं, बच्चे पैदा करते हैं और दुनिया छोड़ देते हैं.
नर चींटी (Male Ant)
5 / 6नर चींटियों की जिंदगी का इकलौता मकसद रानी चींटी के साथ प्रजनन करना होता है. यह काम पूरा होते ही इनकी मौत हो जाती है. रानी और श्रमिक चींटियों के मुकाबले इनका जीवनकाल सिर्फ कुछ हफ्तों का ही होता है.
मच्छर (Mosquito)
6 / 6बीमारियां फैलाने वाले मच्छरों का सफर भी बहुत छोटा होता है. नर मच्छर तो बस एक हफ्ता ही जी पाते हैं. हालांकि मादा मच्छर थोड़ी ज्यादा लंबा जीती हैं.
.png)