रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 3 घंटे बंद रहेंगी टिकट बुकिंग सेवाएं, जानें कब
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है. भारतीय रेलवे का Passenger Reservation System (PRS) कुछ घंटों के लिए बंद रहेगा. जानते हैं ये किस तारीख को, किस समय और कितनी देर के लिए बंद होगा.

PNR स्टेटस भी नहीं कर पाएंगे चेक
2 / 8मेंटेनेंस के दौरान यात्रियों को PNR स्टेटस चेक करने में भी परेशानी हो सकती है. इसके अलावा करंट रिजर्वेशन और दिल्ली से शुरू होने वाली ट्रेनों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग जैसी सेवाएं भी कुछ समय के लिए बंद रहेंगी.
करीब तीन घंटे तक सेवाएं रहेंगी प्रभावित
3 / 8नॉर्दर्न रेलवे के मुताबिक दिल्ली PRS से जुड़ी सेवाएं लगभग तीन घंटे के लिए बंद रहेंगी. इस दौरान 139 PNR पूछताछ सेवा, EDR (Electronic Data Record) और ऑनलाइन टिकट बुकिंग व कैंसिलेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी.
मेंटेनेंस के कारण लिया गया फैसला
4 / 8रेलवे ने यह अस्थायी बंदी सिस्टम के मेंटेनेंस के लिए तय की है. इसका उद्देश्य PRS सिस्टम की कार्यक्षमता को बेहतर बनाना और यात्रियों को आगे और बेहतर सेवा देना है.
PRS सिस्टम का क्या है काम
5 / 8PRS के जरिए यात्री देश के किसी भी हिस्से से आसानी से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं. इस सुविधा की वजह से यात्रियों को रेलवे काउंटर पर लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ती.
टिकट बुकिंग की प्रक्रिया बनती है आसान
6 / 8यह सिस्टम यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को काफी सरल बना देता है. इसके जरिए लोग पहले से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं और टिकट से जुड़ी कई सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाती हैं.
PRS क्या होता है?
7 / 8PRS यानी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम भारतीय रेलवे का एक केंद्रीकृत और कम्प्यूटरीकृत प्लेटफॉर्म है. इसे यात्रियों को तेज, भरोसेमंद और सुविधाजनक टिकट सेवा देने के लिए बनाया गया है.
टिकट से जुड़े कई काम होते हैं इसी से
8 / 8PRS सिस्टम के जरिए टिकट बुक करना, टिकट रद्द करना, तत्काल टिकट जारी करना, वेटिंग लिस्ट की स्थिति देखना और ट्रेन का चार्ट तैयार करना जैसे कई जरूरी काम किए जाते हैं. आसान भाषा में कहें तो यह सिस्टम रेल यात्रियों की पूरी टिकट प्रक्रिया को संभालता है.
.png)