LPG यूजर्स सावधान! e-KYC नहीं किया तो नहीं मिलेगा सिलेंडर, आसान है पूरा प्रोसेस
गैस सिलेंडर यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, अगर आपने अभी तक Aadhaar e-KYC नहीं किया, तो आपकी सब्सिडी और बुकिंग दोनों रुक सकती हैं जानिए घर बैठे इसे तुरंत कैसे पूरा करें.

LPG e-KYC का नया नियम
2 / 9देश में बढ़ती LPG डिमांड को देखते हुए सरकार ने नियमों में बदलाव किया है. अब हर घरेलू गैस कनेक्शन धारक के लिए Aadhaar e-KYC कराना जरूरी हो गया है. यह नियम खास तौर पर उन यूजर्स पर लागू है, जिन्होंने अभी तक अपनी KYC अपडेट नहीं की है.
मोबाइल से आसानी से करें e-KYC
3 / 9अब e-KYC कराने के लिए गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है. आप अपने स्मार्टफोन के जरिए ही यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसमें फेस स्कैन या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से आपकी पहचान कन्फर्म की जाती है.
ऑनलाइन e-KYC करने का पहला स्टेप
4 / 9सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का ऑफिशियल मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप खोलकर मोबाइल नंबर या कंज्यूमर नंबर से लॉगिन करें
- इसके बाद e-KYC या Aadhaar Authentication विकल्प चुनें
दूसरा स्टेप- फेस वेरिफिकेशन
5 / 9अब आपको Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल करना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार फेस स्कैन या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें. प्रक्रिया पूरी होते ही आपका e-KYC अपडेट हो जाएगा.
किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी?
6 / 9e-KYC करते समय ये जानकारी अपने पास रखें-
- आधार कार्ड
- LPG कंज्यूमर नंबर
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- गैस एजेंसी का नाम
- बैंक डिटेल (सब्सिडी के लिए)
सरकार ने यह कदम क्यों उठाया
7 / 9कुछ मामलों में देखा गया था कि लोग एक से ज्यादा कनेक्शन लेकर गलत तरीके से सब्सिडी का फायदा उठा रहे थे. ऐसे में फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शन खत्म करना, ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाना, सही लोगों तक सब्सिडी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है.
LPG Aadhaar e-KYC क्या है?
8 / 9यह एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसमें यूजर अपनी पहचान को Aadhaar के जरिए वेरिफाई करता है. इसमें फेस या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि गैस कनेक्शन सही व्यक्ति के नाम पर है.
e-KYC नहीं करने पर क्या होगा?
9 / 9अगर आपने e-KYC पूरा नहीं किया, तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है:
- गैस सिलेंडर बुकिंग में दिक्कत
- सब्सिडी आने में देरी
- कनेक्शन अपडेट न होना
- कुछ मामलों में सब्सिडी अस्थायी रूप से बंद भी हो सकती है
.png)