गर्मी का अटैक शुरू, हीटवेव और लू से बचने के लिए अपना ये तरकीबें
बारिश और सुहावने मौसम के दिन खत्म हो गए हैं। अब गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का मानना है कि 17 अप्रैल तक ही दिल्ली का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में अब आपका सामना हीटवेव और लू से हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको अतिरिक्त ध्यान रखना पड़ेगा। विस्तार से जानते हैं।

हाइड्रेशन
2 / 5हाइड्रेशन सबसे जरूरी है! गर्मी में पसीने से शरीर का पानी और मिनरल्स निकल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। खूब पानी पिएं और इलेक्ट्रोलाइट्स वाले पेय लें। प्यास लगने का इंतजार न करें, दिन भर में 3-4 लीटर पानी पिएं। घर से बाहर हों तो पानी की बोतल साथ रखें। इलेक्ट्रोलाइट्स भी जरूरी हैं! नींबू पानी, ओआरएस या नारियल पानी पिएं, ताकि शरीर में नमक और शुगर का बैलेंस बना रहे।
देसी ड्रिंक्स
3 / 5देसी ड्रिंक्स का कोई जवाब नहीं! छाछ, आम पन्ना, और बेल का शरबत गर्मियों में ठंडक का राज हैं। पानी से भरपूर फल तो गर्मियों का इलाज हैं! तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी खाएं, इनमें 90% से ज्यादा पानी होता है।
सूती या लिनन के कपड़े पहनें
4 / 5गर्मी में सूती या लिनन के कपड़े पहनें, ये पसीने को सोखते हैं और हवा को शरीर तक पहुंचने देते हैं। हल्के रंग जैसे सफेद या पेस्टल रंग पहनें, ये सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। ढीले-ढाले कपड़े पहनें, पसीना जल्दी सूखेगा और त्वचा सांस ले सकेगी। तेज धूप में सिर पर गीला रुमाल बांधें या गीले रुमाल से त्वचा पोंछें, शरीर को ठंडक मिलेगी।
घर को ठंडा रखें
5 / 5घर को ठंडा रखने के लिए दोपहर में खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें, मोटे पर्दे लगाएं। सुबह और शाम को खिड़कियां खोलें ताकि ठंडी हवा अंदर आ सके। खिड़की पर गीली चादर लटकाएं, हवा प्राकृतिक रूप से ठंडी होगी। मनी प्लांट, एलोवेरा जैसे पौधे हवा शुद्ध करते हैं और ठंडक देते हैं। एसी का इस्तेमाल हो तो 27 डिग्री पर सेट करें और पंखा चलाएं, बिजली बचाएंगे और घर जल्दी ठंडा होगा।
.png)