ATM यूजर्स के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बदल रहा ये बड़ा नियम
ATM Rules: अगर आप भी एटीएम का प्रयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब एटीएम का प्रयोग थोड़ा महंगा हो सकता है। HDFC Bank और PNB जैसे बैंकों ने नए नियमों का ऐलान किया है। इसमें 1 अप्रैल से ATM से UPI के जरिए कैश निकालने को भी आपकी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिना जाएगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

क्या बदलेगा नियम
2 / 51 अप्रैल से ATM से UPI के जरिए कैश निकालना भी आपकी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिना जाएगा। अगर आप तय लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है।
क्या होगा असर
3 / 5जेब पर असर: अब UPI से ATM में कैश निकालना आपकी फ्री मंथली लिमिट में गिना जाएगा। HDFC और PNB जैसे बैंकों ने नए नियम लागू किए हैं। तय लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर एक्स्ट्रा चार्ज लग सकता है।
अब कितनी बची लिमिट
4 / 5अगर आप बैंक की फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट से ज्यादा बार ATM से कैश निकालते हैं, तो बैंक आपसे 23 रुपये तक की फीस ले सकता है। अभी तक बैंक अपने ATM से 5 बार और दूसरे बैंकों के ATM से मेट्रो में 3 बार और नॉन-मेट्रो में 5 बार फ्री कैश निकालने की सुविधा देते हैं।
UPI से कैसे निकालते हैं
5 / 5UPI से कैश निकालना आसान है। बस ATM स्क्रीन पर QR कोड स्कैन करें और UPI ऐप पर ट्रांजैक्शन को मंजूर करें। कई बैंक डिजिटल पेमेंट बढ़ाने के लिए यह फीचर ला रहे हैं।
.png)