कितने टन का होता है ट्रेन का AC? कूलिंग इतनी ज्यादा, ओढ़ना पड़ता है कंबल

बाहर की चिलचिलाती धूप के बाद भी रेलवे की एसी ट्रेनों के अंदर जाते ही शिमला जैसी ठंडक का अहसास होने लगता है। रेलवे के AC कोच में आखिर कितने टन का एसी लगा होता है जो गर्मी को भी मात दे देता है? आइए जानते हैं रेलवे के हाई-टेक कूलिंग सिस्टम और काम करने के दिलचस्प तरीके के बारे में.

TRAIN.jpg
1 / 6

Advertisment

पहले 'टन' का मतलब जान लेते हैं

पहले 'टन' का मतलब जान लेते हैं2 / 6

ऐतिहासिक रूप से एक टन कूलिंग का यह मतलब होता है कि कोई सिस्टम 24 घंटे में एक टन यानी करीब 1000 किलोग्राम बर्फ को पिघलाने जितनी गर्मी को दूर कर सकता है. आज के संदर्भ में कहें तो 1 टन AC करीब 12,000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट (BTU) प्रति घंटे की दर से गर्मी को कमरे से दूर कर सकती है. इस तरह एसी का टन जितना ज्यादा होगा ठंडक भी उतनी ही ज्यादा होगी.

विज्ञापन

कोच में इतने टन का होता है एसी

कोच में इतने टन का होता है एसी3 / 6

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर ट्रेन में कितने टन का एसी लगा होता है जो इतनी ठंडक देता है. ट्रेन के एक AC डिब्बे को ठंडा रखने के लिए सामान्य घरों में लगे एसी से कहीं ज्यादा क्षमता वाले यूनिट की जरूरत पड़ती है. भारतीय रेलवे के एक एसी कोच में आमतौर पर लगे एयर कंडीशनर की क्षमता करीब 7 से 8 टन तक होती है.

ठंडक में कोई फर्क नहीं पड़ता है

ठंडक में कोई फर्क नहीं पड़ता है4 / 6

रेलवे के AC सिस्टम की क्षमता आपके घर में लगे एयर कंडीशनर से कई ज्यादा होती है. और यही वजह है कि ज्यादा यात्री होने के बाद भी ठंडक में कोई फर्क नहीं पड़ता है. रेलवे AC सिर्फ हवा ठंडी नहीं करता बल्कि यह बाहर से ताजी हवा भी अंदर लाता रहता है जिससे कोच के अंदर ऑक्सीजन का लेवल सही रहे और यात्रियों को घुटन महसूस न हो.

विज्ञापन

40°C में भी काम करता है सिस्टम

40°C में भी काम करता है सिस्टम5 / 6

रेलवे के आधुनिक कोचों में Roof Mounted Package Unit यानी RMPU लगा होता है. यह टेक्नोलॉजी इसे खास बनाती है। यह सिस्टम कोच के अन्दर गर्म हवा को सोखता है उसे फिल्टर और ठंडा करता है और फिर वापस डक्ट्स के जरिए नीचे भेज देता है. ट्रेन में लगे सेंसर्स बाहर के टेंपरेचर को जान लेते हैं. अगर बाहर 40-45 डिग्री गर्मी है तो सिस्टम पूरी क्षमता से काम करने लगता है जिससे तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच बना रहे.

यात्रियों पर निर्भर AC की क्षमता

यात्रियों पर निर्भर AC की क्षमता6 / 6

ज्यादातर एसी की क्षमता डिब्बे में यात्रियों की संख्या और उस कोच के प्रकार पर निर्भर करती है. इसके पीछे का कारण है कि यात्रियों की संख्या सीधे तौर पर डिब्बे के कूलिंग लोड को प्रभावित करती है. एसी फर्स्ट क्लास में कम यात्री होते हैं इसलिए इस कोच में 6.7 टन का एसी लगी होती है. एसी 2-टीयर में इसमें 5 टन के दो एसी लगे होते है. एसी 3-टीयर में यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा होती है इसलिए इसमें 7 टन के दो एसी होते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन