क्या प्लास्टिक बोतल वाला पानी भी एक्सपायर होता है? 90% लोग नहीं जानते सच्चाई

बोतल में मिलने वाला पैकेज्ड पानी हम रोजाना बिना सोचे-समझे पी लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी भी एक्सपायरी डेट होती है? तो आइए जानते हैं कि प्लास्टिक बोतल में मिलने वाला पानी कितने समय तक सुरक्षित रहता है और इसे पीने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

plastic bottle water
1 / 10
plastic bottle water expiry

Advertisment

हर जगह मिल जाता है पैकेज्ड पानी

हर जगह मिल जाता है पैकेज्ड पानी2 / 10

आज के समय में पैकेज्ड मिनरल वॉटर लगभग हर जगह आसानी से उपलब्ध है. बस, ट्रेन या हवाई सफर के दौरान ही नहीं, बल्कि ऑफिस, होटल और रेस्टोरेंट में भी बोतलबंद पानी का इस्तेमाल आम हो चुका है.

विज्ञापन

फंक्शन में भी बढ़ा इसका इस्तेमाल

फंक्शन में भी बढ़ा इसका इस्तेमाल3 / 10

अब केवल यात्रा के दौरान ही नहीं, बल्कि शादी-ब्याह और अन्य आयोजनों में भी बोतलबंद पानी का उपयोग तेजी से बढ़ा है. ऐसे में बहुत कम लोग इस बात पर ध्यान देते हैं कि बोतल में मिलने वाले पानी की भी एक्सपायरी डेट होती है.

पैकेज्ड चीजों की होती है एक्सपायरी

पैकेज्ड चीजों की होती है एक्सपायरी4 / 10

बाजार में मिलने वाली हर पैकेज्ड चीज की एक तय एक्सपायरी डेट होती है. इसका मतलब है कि एक निश्चित समय के बाद उस उत्पाद का इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं माना जाता.

विज्ञापन

अक्सर लोग नहीं करते जांच

अक्सर लोग नहीं करते जांच5 / 10

सफर या बाहर कहीं भी हम जल्दबाजी में बोतलबंद पानी खरीद लेते हैं और तुरंत पी लेते हैं. लेकिन बहुत कम लोग यह देखने की कोशिश करते हैं कि वह पानी कितना पुराना है या सुरक्षित है या नहीं.

एक्सपायरी पानी हो सकता है नुकसानदेह

एक्सपायरी पानी हो सकता है नुकसानदेह6 / 10

अधिकांश लोग मानते हैं कि बोतल में बंद पानी पूरी तरह साफ और सुरक्षित होता है. हालांकि अगर वही पानी एक्सपायरी डेट के बाद इस्तेमाल किया जाए तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है.

विज्ञापन

प्लास्टिक बोतल का भी पड़ता है असर

 प्लास्टिक बोतल का भी पड़ता है असर7 / 10

पैकेज्ड पानी आमतौर पर PET या फूड-ग्रेड प्लास्टिक की बोतलों में रखा जाता है. समय के साथ प्लास्टिक की गुणवत्ता कमजोर होने लगती है और अगर बोतल लंबे समय तक गर्मी या धूप में रखी जाए तो उसके कुछ तत्व पानी में मिल सकते हैं.

धूप में रखने से बदल सकता है पानी

धूप में रखने से बदल सकता है पानी8 / 10

अगर पानी की बोतल लंबे समय तक तेज धूप में पड़ी रहती है, तो इससे पानी की शुद्धता और स्वाद दोनों प्रभावित हो सकते हैं. साथ ही गर्मी और रोशनी के कारण बैक्टीरिया या एल्गी पनपने का खतरा भी बढ़ सकता है.

विज्ञापन

बोतल खोलने के बाद सावधानी जरूरी

बोतल खोलने के बाद सावधानी जरूरी9 / 10

जब बोतल की सील खोल दी जाती है तो पानी बाहरी हवा और प्रदूषण के संपर्क में आ जाता है. ऐसे में एक-दो दिन के अंदर उसमें बैक्टीरिया बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए खुली बोतल का पानी जल्दी खत्म करना बेहतर माना जाता है.

सील पैक पानी कितने समय तक सुरक्षित

सील पैक पानी कितने समय तक सुरक्षित10 / 10

अगर बोतल सील पैक है और सही तरीके से स्टोर की गई है, तो इसे लगभग डेढ़ से दो साल तक सुरक्षित रखा जा सकता है. लेकिन एक बार बोतल खुलने के बाद पानी को ज्यादा समय तक रखने के बजाय जल्द ही इस्तेमाल कर लेना चाहिए और खरीदते समय पैकेज पर दी गई तारीख जरूर जांचनी चाहिए.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन