कहीं मिस यूज तो नहीं हो रहा आपका आधार, ऐसे चेक कर यहां करें शिकायत
आपका Aadhaar कहीं गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा? अब आप ये घर बैठे मिनटों में चेक कर सकते हैं और इसका गलत इस्तेमाल होने पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. आइए आसान स्टेप्स में समझते हैं पूरी प्रक्रिया.

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2 / 7सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा. यहीं से आप अपने आधार से जुड़ी सभी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं.
Aadhaar Authentication History ऑप्शन चुनें
3 / 7होम पेज पर Aadhaar Services सेक्शन में जाएं और वहां दिए गए Aadhaar Authentication Historyविकल्प पर क्लिक करें. अब आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कोड भरना होगा.
OTP के जरिए करें वेरिफिकेशन
4 / 7इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके आगे बढ़ना होगा.
आधार इस्तेमाल की पूरी हिस्ट्री देखें
5 / 7वेरिफिकेशन के बाद आप पिछले 6 महीनों तक का रिकॉर्ड देख सकते हैं कि आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है.
गलत इस्तेमाल होने पर तुरंत शिकायत करें
6 / 7अगर आपको किसी तरह का संदेह या गलत इस्तेमाल नजर आता है, तो तुरंत 1947 टोल-फ्री नंबर पर कॉल करें या help@uidai.gov.in पर ईमेल भेजकर शिकायत दर्ज करें.
ऑनलाइन शिकायत का भी है विकल्प
7 / 7इसके अलावा आप UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप के जरिए ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं, जिससे आपकी समस्या का समाधान जल्दी हो सके.
.png)