भीषण गर्मी में कब-कैसे जानलेवा होता है विंडो AC? गोरखपुर में मकान जलकर राख

Window AC caught fire at gorakhpur: भीषण गर्मी में एसी भी जानलेवा हो सकता है. उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में आज सुबह ऐसा ही एक हादसा देखने को मिला, जब विंडो एसी से उठी चिंगारी के कारण चार मंजिला घर में आग लग गई. हादसा, गोरखपुर में आज सुबह हुआ.

Window AC caught fire at gorakhpur
1 / 5

Advertisment

बाल-बाल बचा ड्राई फ्रूट्स विक्रेता का परिवार

बाल-बाल बचा ड्राई फ्रूट्स विक्रेता का परिवार2 / 5

मिर्जापुर निवासी ऋषभ कश्यप ड्राई फ्रूट्स का काम करते हैं. उनके परिवार में कुल 12 सदस्य हैं. सुबह 8 बजे थर्ड फ्लोर की खिड़की पर लगी एसी में अचानक आग लग गई. धीरे-धीरे आग कमरे तक पहुंच गई. सभी लोग नीचे की तरफ भागकर जान बचाए.

विज्ञापन

विंडो एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

विंडो एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग 3 / 5

सूचना मिलते ही राजघाट पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड टीम आग पर काबू पाया. सुबह तीसरी मंजिल पर पहले विंडो एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी. इसके बाद पूरे घर में फैल गई. इस घटना के बाद आस-पास के लोग भी परिवार बच्चों के साथ अपने घरों से बाहर आ गए. घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया.

विंडो एसी में कब-कैसे लग सकती आग?

विंडो एसी में कब-कैसे लग सकती आग?4 / 5

चिलचिलाती गर्मी में 24 घंटे लगातार एसी चलाने से कंप्रेसर ओवरहीट हो जाता है. इससे आग लगने का खतरा होता है. पतले तारों का इस्तेमाल करना, लूज कनेक्शन, या 16A से कम के प्लग का उपयोग करने से स्पार्किंग होती है. एयर फिल्टर गंदे होने पर हवा का बहाव रुक जाता है, जिससे कंप्रेसर पर लोड बढ़ता है और आग लग सकती है. खराब स्टेबलाइजर या कम-ज्यादा वोल्टेज से कंप्रेसर जल सकता है.

विज्ञापन

थोड़ी सी सावधानी से टल सकती हादसा

थोड़ी सी सावधानी से टल सकती हादसा5 / 5

हर 4-5 घंटे में 30 मिनट के लिए एसी बंद कर दें. 4mm या उससे मोटे कॉपर वायर का उपयोग करें और एंकर/भारी सॉकेट का उपयोग करें. हर 15 दिन में फिल्टर साफ करें और साल में कम से कम एक बार पूरी सर्विस कराएं. अच्छी गुणवत्ता का वोल्टेज स्टेबलाइजर लगाएं.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन