UP Board Result 2026: डिजिलॉकर से 10वीं-12वीं की मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड, जानें आसान तरीका

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अब डिजिलॉकर के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. जानिए पूरा तरीका स्टेप-बाय-स्टेप .

UP Board Result 2026
1 / 6
Credit: News24

Advertisment

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म2 / 6

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. लाखों छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.  

विज्ञापन

डिजिलॉकर क्या है और क्यों जरूरी है

डिजिलॉकर क्या है और क्यों जरूरी है3 / 6

डिजिलॉकर भारत सरकार का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट और बाकी डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित तरीके से स्टोर कर सकते हैं. ये प्लेटफॉर्म डिजिटल इंडिया अभियान का हिस्सा है और यहां से डाउनलोड की गई मार्कशीट पूरी तरह वैलिड होती है.

वेबसाइट स्लो हो तो डिजिलॉकर बनेगा सहारा

वेबसाइट स्लो हो तो डिजिलॉकर बनेगा सहारा4 / 6

रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ जाता है, जिससे साइट स्लो या क्रैश हो सकती है. ऐसे में डिजिलॉकर एक बेहतरीन ऑप्शन है, जहां छात्र बिना परेशानी के अपनी मार्कशीट देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका5 / 6

डिजिलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट या ऐप खोलें. फिर अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें. इसके बाद 'UP Board सर्च करें और 10वीं या 12वीं रिजल्ट का ऑप्शन चुनें. अब छात्र को अपना रोल नंबर और बाकी जरूरी जानकारी भरनी होगी. सबमिट करते ही स्क्रीन पर डिजिटल मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या सेव किया जा सकता है.

रिजल्ट चेक करने के बाकी तरीके

रिजल्ट चेक करने के बाकी तरीके6 / 6

छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट, upresults.nic.in और डिजिलॉकर के अलावा बाकी प्लेटफॉर्म्स पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. रोल नंबर जरूरी होता है, इसलिए इसे पहले से तैयार रखें. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन