खत्म होने वाला है इंतजार! जल्द आएगा यूपी बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है, जानिए कैसे और कहां करें चेक.

UP Board Result 2026
1 / 7
Credit: News24

Advertisment

कब आएगा रिजल्ट?

कब आएगा रिजल्ट?2 / 7

यूपी बोर्ड 2026 के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र और उनके परिवारवाले कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है. Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) की तरफ से कॉपियों की चेकिंग लगभग पूरी हो चुकी है और रिजल्ट तैयार करने का काम आखिरी फेज में है.

विज्ञापन

कहां चेक करें रिजल्ट?

कहां चेक करें रिजल्ट?3 / 7

छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे. upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in पर रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड की जरूरत होगी.

कैसे चेक करें रिजल्ट?

कैसे चेक करें रिजल्ट?4 / 7

रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, UP Board 10th/12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. उसके बाद रोल नंबर दर्ज करें, सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

विज्ञापन

मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

 मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?5 / 7

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. जैसे ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. यहां से आप Download या Print ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी मार्कशीट सेव कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र DigiLocker ऐप में लॉगिन करके भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

SMS और DigiLocker से रिजल्ट

SMS और DigiLocker से रिजल्ट6 / 7

इंटरनेट स्लो होने की स्थिति में छात्र SMS या DigiLocker ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह तरीका तेज और आसान माना जाता है. मार्कशीट डाउनलोड होने पर अगर किसी को अपने अंकों पर संदेह हो, तो वो री-चेकिंग या स्क्रूटिनी के लिए अप्लाई कर सकता है.

विज्ञापन

टॉपर्स और मेरिट लिस्ट

टॉपर्स और मेरिट लिस्ट7 / 7

रिजल्ट जारी होने के साथ ही यूपी बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें. रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए पेशंस रखें. (All Photos Credit: Social Media)

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन