भूल जाएंगे AC-कूलर, इन 10 स्वदेशी तरीकों से घर को करें ठंडा; बिजली बिल की भी बचत

गर्मियों के मौसम की शुरुआथ होते ही लोगों को AC, कूलर की टेंशन होने लगती है. लेकिन हर किसी के बजट में AC या कूलर नहीं होता है और कई बार लोग इसलिए भी नहीं लगवाते हैं क्योंकि उससे बिजली का बिल भी बहुत ज्यादा आता है.

DESI.jpg
1 / 11

विज्ञापन

खिड़कियों पर लगाएं गीला पर्दा

खिड़कियों पर लगाएं गीला पर्दा2 / 11

तो ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर को ठंडा रखने के कुछ देसी जुगाड़, जो आप आसानी से कर सकते हैं. पहले के जमाने में जब कूलर या फिर एसी नहीं होता था तो लोग इन्हीं ट्रिक्स की मदद से अपने घर को ठंडा रखते थे और चैन की नींद सोते थे. पुराने कॉटन के पर्दे या चादर को हल्का गीला करके खिड़की पर टांग दें. बाहर से आने वाली गर्म हवा ठंडी होकर कमरे में आएगी. ये तरीका गांवों में आज भी खूब इस्तेमाल होता है. लोग अपना गमछा गीला करके खिड़कियों पर टांग देते हैं.

विज्ञापन

बर्फ या ठंडा पानी

बर्फ या ठंडा पानी3 / 11

एक स्टील के बर्तन में बर्फ या बहुत ठंडा पानी भरकर पंखे के सामने रख दें. ऐसा करने से पंखे की गर्म हवा भी ठंडी होने लगी है और कमरा भी ठंडा हो जाएगा. रात में भी ये तरीका आजमाकर देख सकते हैं.

घड़े का पानी

घड़े का पानी 4 / 11

फ्रिज का बर्फ जैसा ठंडा पानी तुरंत राहत देता है, लेकिन घड़े का पानी शरीर को नैचुरल कूलिंग देता है. छोटे मिट्टी के घड़े में 50 रुपये में आसानी से मिल जाते हैं. इसमें पानी ठंडा रहता है और ये फायदेमंद भी होता है.

विज्ञापन

ठंडे पानी से पोछा

ठंडे पानी से पोछा 5 / 11

गर्मियों में फर्श भी गर्म हो जाती है और इससे आपका कमरा भी गर्म हो जाता है. फर्श पर ठंडा पानी डालकर वायपर या झाड़ू से हटाएं या फिर पोछा लगाएं. दोनों ही तरीकों से आपकी फर्श ठंडी रहेगी. अगर पानी डाल सकते हैं, तो हर 1 घंटे में पानी फर्श पर डालें और फिर सूखने दें.

पौधे करेंगे मदद

पौधे करेंगे मदद 6 / 11

घर के अंदर ठंडक देने वाले पौधे जैसे मनी प्लांट, तुलसी, एलोवेरा, स्नेक प्लांट लगाएं. इससे ठंडक मिलती है और ऑक्सीजन भी. ये छोटे पौधे बाजार से आपको 50 रुपये के अंदर ही मिल जाएंगे और आपको इनकी देखभाल भी ज्यादा नहीं करनी पड़ेगी.

विज्ञापन

दोपहर में बंद रखें खिड़कियां

दोपहर में बंद रखें खिड़कियां 7 / 11

दोपहर की सीधी धूप घर को ज्यादा गर्म करती है. ऐसे में खिड़की-दरवाजे और पर्दे बंद रखें. बस सुबह और रात में वेंटिलेशन के लिए हल्का खोल दें. ऐसा करने से आपका कमरा दिन में भी ठंडा रहेगा.

रात में छत पर पानी डालें

रात में छत पर पानी डालें 8 / 11

दिनभर की तेज धूप के बाद छत ज्वालामुखी जैसी गर्म हो जाती है. इसे ठंडा करने के लिए छत पर ठंडा पानी डालें. पानी कम से कम 3-4 बार थोड़ी-थोड़ी देर पर डालें. ऐसा करने से छत ठंडी होगी और कमरा भी.

विज्ञापन

कॉटन की चादर

कॉटन की चादर 9 / 11

गर्मी में सिंथेटिक कपड़े वाली चादर चुभती भी है और ज्यादा गर्मी पैदा करती है. कॉटन की चादर, तकिए और हल्के पर्दे कमरे को थोड़ा कूल रखेंगे और चुभेंगे भी नहीं. कॉटन की चादर हल्की होती है, जिसे आप आसानी से धोकर फिर से बिछा भी सकते हैं. अगर आपको ज्यादा गर्मी लग रही हो, तो गमछा गीला करें और अपने ऊपर डालकर लेटें. ऐसा करने से ठंडक मिलेगी.

कमरे में देसी खुशबू

कमरे में देसी खुशबू 10 / 11

एक कटोरी पानी में कपूर या पुदीने की पत्तियां डालकर कमरे में रखें. इससे ताजगी और हल्की ठंडक महसूस होती है. साथ ही कमरे में मॉइश्चर नहीं बनेगा.

विज्ञापन

हल्के बल्ब जलाएं

हल्के बल्ब जलाएं 11 / 11

कमर के अंदर कम वॉट वाले बल्ब लगाएं और वही जलाएं. ट्यूबलाइट भी सही रहेगी, पीली रौशनी वाले बल्ब गर्मी पैदा करेंगे और बिजली भी ज्यादा खींचते हैं, उन्हें न लगवाएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन