पानी के जहाज पर देश का झंडा लगाना क्यों है जरूरी? क्या बिना फ्लैग समुद्र में नहीं उतर सकते?

समुद्र में चलने वाले जहाजों पर झंडे सिर्फ पहचान के लिए नहीं, बल्कि नियम, सम्मान और संचार का अहम हिस्सा होते हैं. जानिए जहाज पर राष्ट्रीय ध्वज कब और कैसे फहराया जाता है और किन परिस्थितियों में दूसरे देशों के झंडे लगाए जाते हैं.

flags on ships
1 / 9
Credit: Social Media

Advertisment

जहाज पर झंडे क्यों लगाए जाते हैं?

जहाज पर झंडे क्यों लगाए जाते हैं?2 / 9

समुद्र में जहाजों पर झंडे सिर्फ सजावट के लिए नहीं होते, बल्कि वो जहाज की पहचान, देश और स्थिति को दर्शाते हैं. हर जहाज अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है और उसी के कानूनों के अधीन होता है. झंडों के जरिए दूसरे जहाजों और बंदरगाहों को महत्वपूर्ण संकेत भी दिए जाते हैं.

विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज का महत्व

राष्ट्रीय ध्वज का महत्व3 / 9

जहाज पर सबसे महत्वपूर्ण झंडा उसका राष्ट्रीय ध्वज होता है, जिसे 'एंसाइन' कहा जाता है. यह बताता है कि जहाज किस देश में रजिस्ट्रड है और अंतरराष्ट्रीय समुद्र में वह उसी देश के नियमों के तहत चलता है.

जहाज पर झंडा कहां लगाया जाता है?

जहाज पर झंडा कहां लगाया जाता है?4 / 9

समुद्री नियमों के मुताबिक राष्ट्रीय ध्वज को जहाज के पीछे लगाया जाता है, जो सबसे सम्मानित जगह होती है. यह स्थान सबसे खास माना जाता है और यहां लगा झंडा बाकी सभी झंडों से ज्यादा प्राथमिकता रखता है.

विज्ञापन

झंडा कब फहराया जाता है?

झंडा कब फहराया जाता है?5 / 9

आमतौर पर जहाज बंदरगाह में या समुद्री सीमा में होने पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं. कई मामलों में इसे सुबह से शाम तक फहराने की परंपरा होती है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय जल में जहाज अपनी पहचान दिखाने के लिए इसे लगातार भी फहरा सकते हैं.

दूसरे देशों के झंडे कब लगाए जाते हैं?

दूसरे देशों के झंडे कब लगाए जाते हैं?6 / 9

जब कोई जहाज किसी दूसरे देश के पानी या बंदरगाह में एंट्री लेता है, तो वह उस देश का झंडा 'Courtesy Flag' के रूप में लगाता है. यह उस देश के प्रति सम्मान और नियमों के पालन का संकेत होता है. दूसरे देश का झंडा आमतौर पर जहाज के दाहिने (starboard) हिस्से पर लगाया जाता है. ये जगह संकेतों के लिए निर्धारित होता है और इसे सही जगह पर लगाना समुद्री शिष्टाचार का हिस्सा माना जाता है.

विज्ञापन

क्या एक से ज्यादा झंडे लगाए जा सकते हैं?

क्या एक से ज्यादा झंडे लगाए जा सकते हैं?7 / 9

हां, जहाज पर कई झंडे लगाए जा सकते हैं जैसे राष्ट्रीय ध्वज, कंपनी का झंडा (house flag), और सिग्नल फ्लैग. लेकिन इन सभी की एक तय प्राथमिकता होती है और राष्ट्रीय ध्वज हमेशा सबसे महत्वपूर्ण रहता है.

झंडों से कैसे होता है संचार?

 झंडों से कैसे होता है संचार?8 / 9

समुद्र में झंडे संचार का भी माध्यम होते हैं. अलग-अलग सिग्नल फ्लैग्स के जरिए जहाज आपस में संदेश भेजते हैं, जैसे खतरे की सूचना, मदद की जरूरत या दिशा से जुड़े संकेत.

विज्ञापन

नियम तोड़ने पर क्या होता है?

नियम तोड़ने पर क्या होता है?9 / 9

समुद्र में झंडों के नियम अंतरराष्ट्रीय परंपराओं और कानूनों से जुड़े होते हैं. गलत तरीके से झंडा लगाने या नियम तोड़ने पर यह अपमानजनक माना जा सकता है और कुछ मामलों में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन