18 महीने बाद 400 फुट ऊंचे टावर से नीचे उतरे गुरजीत सिंह, आखिर क्या थी अनोखे विरोध प्रदर्शन की वजह?

पंजाब के पटियाला में 18 महीने से टावर पर बैठे गुरजीत सिंह खालसा आखिरकार नीचे उतर आए. उन्होंने धार्मिक ग्रंथों के अपमान के खिलाफ सख्त कानून की मांग को लेकर ये लंबा और अनोखा प्रदर्शन किया था.

Gurjeet Singh Khalsa Climbs Down from BSNL Tower
1 / 6
Credit: Social Media

Advertisment

18 महीने बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

18 महीने बाद खत्म हुआ प्रदर्शन2 / 6

पंजाब के पटियाला जिले के समाना में गुरजीत सिंह खालसा ने करीब 18 महीने (लगभग 560 दिन) तक BSNL के 400 फीट ऊंचे टावर पर बैठकर प्रदर्शन किया.  ये देश के सबसे लंबे व्यक्तिगत विरोध प्रदर्शनों में से एक माना जा रहा है.

विज्ञापन

क्यों किया गया था प्रदर्शन

क्यों किया गया था प्रदर्शन3 / 6

गुरजीत सिंह खालसा धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग कर रहे थे. उन्होंने 12 अक्टूबर 2024 को टावर पर चढ़कर तब तक नहीं उतरने का फैसला किया जब तक कानून लागू नहीं हो जाता.

400 फीट ऊंचाई पर जिंदगी

400 फीट ऊंचाई पर जिंदगी4 / 6

खालसा ने टावर के ऊपर एक छोटे से अस्थायी शेड (8-10 फीट) में रहकर गुजारा किया. उन्हें रस्सियों के जरिए खाना और जरूरी सामान पहुंचाया जाता था.  

विज्ञापन

स्वास्थ्य पर पड़ा असर

स्वास्थ्य पर पड़ा असर5 / 6

इतने लंबे समय तक टावर पर रहने से उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ा. उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा. प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर विशेष ऑपरेशन चलाया. जिसके बाद उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.  

कानून बनने के बाद लिया फैसला

कानून बनने के बाद लिया फैसला6 / 6

जब पंजाब सरकार ने बेअदबी के खिलाफ नया कानून पास किया और उसे मंजूरी मिली, तब खालसा ने अपना प्रदर्शन खत्म करने का फैसला लिया. टावर से नीचे उतरते ही बड़ी संख्या में समर्थक वहां जमा हो गए. लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया और इसे आंदोलन की जीत बताया. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन