वाशरूम, बाथरूम, टॉयलेट, रेस्टरूम और पाउडर रूम, एक नहीं.. अलग-अलग हैं सभी, जानिए क्या है फर्क
Bathroom vs Washroom: हम में से काफी लोग बाथरूम, वॉशरूम, रेस्टरूम, टॉयलेट और पाउडर रूम जैसे शब्दों का इस्तेमाल एक-दूसरे की जगह पर करते हैं. हालांकि, देश, बिल्डिंग के टाइप और जगह के मकसद के आधार पर इन लफ्जों का मतलब अलग-अलग होता है. ये सभी पर्सनल हाइजीन से जुड़े हैं, लेकिन हर वर्ड एक अलग तरह के रूम के बारे में बताता है. इनके बीच का फर्क जानने से आप बेहतर तरीके से बातचीत कर सकते हैं, खासकर सफर करते वक्त या प्रोफेशनल माहौल में अंग्रेजी बोलते समय.

बाथरूम
2 / 6बाथरूम वो जगह है जिसमें आमतौर पर टॉयलेट, सिंक और बाथटब या शॉवर होता है. अमेरिका में उस रूम के लिए सबसे ज्यादा यूज होने वाला वर्ड यही है जहां लोग नहाते हैं और टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं. घर, होटल और अपार्टमेंट में बाथरूम पूरी तरह से पर्सनल हाइजीन के लिए बनाए जाते हैं, जिसमें नहाना, दांत साफ करना और शौच का इस्तेमाल करना शामिल है. भले ही कमरे में बाथटब न हो, फिर भी अमेरिकी अक्सर इसे बाथरूम ही कहते हैं. (AI Image)
वॉशरूम
3 / 6वॉशरूम का मतलब खास से ऐसी जगह से है जहां लोग हाथ धो सकते हैं और टॉयलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये शब्द कनाडा में बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है और भारत में भी पब्लिक जगहों पर कॉमन है. वॉशरूम में शॉवर या बाथटब हो भी सकता है और नहीं भी. यहां नहाने के बजाय साफ-सफाई और हाथ धोने पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, इसलिए ये ऑफिस, मॉल, स्कूल और रेस्टोरेंट के लिए एक पॉपुलर वर्ड है. (AI Image)
रेस्टरूम
4 / 6रेस्टरूम पब्लिक टॉयलेट के लिए यूज होने वाला एक कॉमन अमेरिकन टर्म है. नाम के बावजूद, ये आराम करने के लिए नहीं होता है. आपको एयरपोर्ट, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, ऑफिस और रेस्टोरेंट में अक्सर 'रेस्टरूम' के साइन दिखेंगे. पब्लिक जगहों पर सिर्फ 'टॉयलेट' कहने के बजाय इस शब्द को ज्यादा फॉर्मल माना जाता है. (AI Image)
टॉयलेट
5 / 6टॉयलेट का मतलब खास तौर पर उस सैनिटरी फिक्स्चर से है जिसका इस्तेमाल ह्यूमन वेस्ट को हटाने के लिए किया जाता है. यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कई हिस्सों जैसे देशों में, लोग उस पूरे कमरे के लिए भी 'टॉयलेट' शब्द का इस्तेमाल करते हैं जिसमें ये फिक्स्चर लगा होता है. ये एक सिंपल और आसानी से समझा जाने वाला शब्द है, हालांकि कुछ सिचुएशन में ये कम फॉर्मल लग सकता है. (AI Image)
पाउडर रूम
6 / 6पाउडर रूम मेहमानों के लिए एक छोटा बाथरूम होता है जिसमें आमतौर पर सिर्फ टॉयलेट और सिंक होता है, बाथटब या शॉवर नहीं. ये आमतौर पर घर के लिविंग या डाइनिंग एरिया के पास होता है ताकि मेहमान आसानी से फ्रेश हो सकें. ये शब्द तब शुरू हुआ जब लोग सोशल गैदरिंग में वापस जाने से पहले चेहरे पर पाउडर लगाने और अपना लुक ठीक करने के लिए इन कमरों का इस्तेमाल करते थे. (AI Image)
.png)