ब्रह्मांड में मिला महासागर जैसा बादल, पृथ्वी के समंदरों से 140 करोड़ गुना ज्यादा पानी, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक ऐसी हैरान कर देने वाली खोज की है, जिसने ब्रह्मांड को समझने के नजरिए को बदल दिया है. करीब 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर एक विशाल पानी का बादल मिला है, जिसमें पृथ्वी के सभी महासागरों से 140 लाख करोड़ गुना ज्यादा पानी मौजूद है. यह खोज न केवल ब्रह्मांड के शुरुआती दौर को समझने में मदद करती है, बल्कि ये भी संकेत देती है कि जीवन के लिए जरूरी तत्व बहुत पहले से मौजूद थे.

Cosmic Water Cloud
1 / 8
Credit: AI

Advertisment

कितना विशाल है ये पानी का बादल?

कितना विशाल है ये पानी का बादल?2 / 8

इस कॉस्मिक वॉटर क्लाउड में मौजूद पानी की मात्रा का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. वैज्ञानिकों के मुताबिक इसमें पृथ्वी के सभी महासागरों से करीब 140 लाख करोड़ गुना ज्यादा पानी है. ये मात्रा इतनी ज्यादा है कि यह पूरे सौरमंडल के पानी से भी कहीं ज्यादा है.

विज्ञापन

क्वासर के पास मिला यह जल भंडार

 क्वासर के पास मिला यह जल भंडार3 / 8

यह विशाल पानी का बादल एक शक्तिशाली क्वासर के आसपास पाया गया है. क्वासर दरअसल ब्रह्मांड की सबसे चमकदार और ऊर्जा से भरपूर वस्तुओं में से एक होता है, जो एक सुपरमैसिव ब्लैक होल से चलता है.

ब्लैक होल का बड़ा रोल

 ब्लैक होल का बड़ा रोल4 / 8

इस क्वासर के केंद्र में मौजूद ब्लैक होल का वजन हमारे सूर्य से अरबों गुना ज्यादा है. इसकी तीव्र ऊर्जा आसपास की गैसों को गर्म करके पानी के वाष्प (Water Vapor) में बदल देती है, जिससे ये विशाल जल बादल बनता है.

विज्ञापन

पानी गैस के रूप में मौजूद

पानी गैस के रूप में मौजूद5 / 8

यहां पानी तरल रूप में नहीं बल्कि गैस यानी भाप के रूप में मौजूद है. अंतरिक्ष के ज्यादा तापमान और दबाव की वजह से ये पानी विशाल गैसीय बादल का रूप ले चुका है.

ब्रह्मांड के शुरुआती दौर की झलक

ब्रह्मांड के शुरुआती दौर की झलक6 / 8

ये खोज खास इसलिए भी है क्योंकि यह हमें ब्रह्मांड के शुरुआती समय की जानकारी देती है. 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर होने का मतलब है कि हम इसे उस समय का देख रहे हैं जब आकाशगंगाएं बन रही थीं और ब्रह्मांड का विकास हो रहा था.

विज्ञापन

जीवन की संभावना का बड़ा संकेत

 जीवन की संभावना का बड़ा संकेत7 / 8

पानी को जीवन का आधार माना जाता है. इतनी बड़ी मात्रा में पानी की मौजूदगी इस बात का संकेत देती है कि जीवन के लिए जरूरी तत्व ब्रह्मांड में बहुत पहले से मौजूद थे. इससे यह सवाल और मजबूत होता है कि क्या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं?

वैज्ञानिक क्यों हैं उत्साहित?

 वैज्ञानिक क्यों हैं उत्साहित?8 / 8

इस खोज ने वैज्ञानिकों को बेहद उत्साहित कर दिया है, क्योंकि इससे यह साबित होता है कि ब्रह्मांड में जटिल केमिकल प्रोसेस बहुत पहले से चल रही थीं. यह खोज खगोल विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. अब वैज्ञानिक इस तरह के और कॉस्मिक जल स्रोतों की खोज करने की योजना बना रहे हैं. इससे हमें ये समझने में मदद मिलेगी कि पानी ब्रह्मांड में कैसे फैला और जीवन के लिए परिस्थितियां कैसे बनीं. (All Photos Credit: AI)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन