LPG Cylinder Rules: घर में कितने गैस सिलेंडर रख सकते हैं? ज्यादा जमा किए तो मिलेगी ये सजा

एलपीजी गैस सिलेंडर हर घर की जरूरत है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में गैस सिलेंडर रखने की भी सीमा तय है? जरूरत से ज्यादा सिलेंडर रखना कानूनन गलत माना जा सकता है और इसके लिए सजा भी हो सकती है. आइए जानते हैं नियम क्या कहते हैं

LPG Crisis in India
1 / 8
Credit: Social Media

Advertisment

आमतौर पर दो सिलेंडर रखने की अनुमति

आमतौर पर दो सिलेंडर रखने की अनुमति2 / 8

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को आम तौर पर दो सिलेंडर रखने की इजाजत होती है. इनमें से एक सिलेंडर इस्तेमाल किया जाता है और दूसरा बैकअप के तौर पर रखा जाता है. जब पहला सिलेंडर खत्म हो जाता है तो दूसरा इस्तेमाल किया जाता है और खाली सिलेंडर को फिर से भरवाने के लिए भेज दिया जाता है.

विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा सिलेंडर रखना हो सकता है गलत

जरूरत से ज्यादा सिलेंडर रखना हो सकता है गलत3 / 8

अगर कोई व्यक्ति घर में जरूरत से ज्यादा गैस सिलेंडर जमा करता है तो इसे जमाखोरी माना जा सकता है. खासकर तब जब बाजार में गैस की कमी हो या लोग ज्यादा सिलेंडर खरीदकर स्टोर करने लगें. ऐसे मामलों में प्रशासन कार्रवाई कर सकता है.

एलपीजी को माना जाता है जरूरी

एलपीजी को माना जाता है जरूरी 4 / 8

भारत में एलपीजी गैस को जरूरी वस्तुओं की श्रेणी में रखा गया है. ये Essential Commodities Act 1955 के तहत आती है. इसका मतलब है कि इसकी जमाखोरी, कालाबाजारी या गलत तरीके से स्टोरेज करना कानूनन अपराध माना जा सकता है.

विज्ञापन

ज्यादा सिलेंडर रखने पर हो सकती है सजा

ज्यादा सिलेंडर रखने पर हो सकती है सजा5 / 8

अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है और गैस सिलेंडर की जमाखोरी करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है. कानून के मुताबिक,  ऐसे मामलों में जुर्माना लगाया जा सकता है और गंभीर मामलों में 3 महीने से लेकर 7 साल तक की जेल भी हो सकती है.

सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी हैं नियम

सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी हैं नियम6 / 8

एलपीजी एक ज्वलनशील गैस होती है. अगर इसे गलत तरीके से रखा जाए तो हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है. यही वजह है कि घर में सीमित संख्या में सिलेंडर रखने और सुरक्षित जगह पर रखने के नियम बनाए गए हैं.

विज्ञापन

सिलेंडर रखने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

सिलेंडर रखने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान7 / 8

गैस सिलेंडर को हमेशा हवादार जगह पर रखें. इसे धूप, आग या गर्म चीजों से दूर रखना चाहिए. इसके अलावा सिलेंडर को हमेशा सीधा खड़ा करके रखना चाहिए और रेगुलेटर को सही तरीके से लगाना चाहिए.

जरूरत के हिसाब से ही गैस सिलेंडर लें

जरूरत के हिसाब से ही गैस सिलेंडर लें8 / 8

विशेषज्ञों का कहना है कि उपभोक्ताओं को जरूरत के हिसाब से ही गैस सिलेंडर लेना चाहिए. इससे गैस की सप्लाई भी सही रहती है और  जमाखोरी से बचा जा सकता है. नियमों का पालन करना सुरक्षा और कानून दोनों के लिहाज से जरूरी है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन