क्या भारत का युवा रह जाएगा कुंवारा? दुल्हन के इंतजार में बढ़ रही उम्र, जानिए किस राज्य में सबसे ज्यादा सिंगल लोग

Unmarried Population India: क्या आप जानते हैं देश में कितने प्रतिशत युवा कुंवारे हैं और इसके पीछे वजह क्या है? जानिए इस स्टोरी में

Unmarried Population In India
1 / 8

Advertisment

बदलती सोच बढ़ा रहा आंकड़ा

बदलती सोच बढ़ा रहा आंकड़ा2 / 8

भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है. रिपोर्ट के अनुसार, अब कई लोग पहले शिक्षा, करियर और आर्थिक स्थिरता को आगे रख रहे हैं, जब तक उनका लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता है, तब तक शादी के बारे में सोचते भी नहीं है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की रिपोर्ट के अनुसार, 15 से 29 साल की उम्र के करीब 23 प्रतिशत युवा अभी तक कुंवारे हैं.

विज्ञापन

पुरुषों और महिलाओं दोनों में दिखा बदलाव

पुरुषों और महिलाओं दोनों में दिखा बदलाव3 / 8

आंकड़ों के मुताबिक साल 2011 में 15 से 29 साल के 17.2 प्रतिशत युवा कुंवारे थे, जो अब बढ़कर लगभग 23 प्रतिशत हो गए हैं. पुरुषों में यह आंकड़ा 20.8 प्रतिशत से बढ़कर 26.1 प्रतिशत हो गया है और महिलाओं में 13.5 प्रतिशत से बढ़कर 19.9 प्रतिशत हो गया है.

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारे

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारे4 / 8

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना करें तो जम्मू-कश्मीर में कुंवारे युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां करीब 29.1 प्रतिशत युवाओं की अब तक शादी नहीं हुई है. इनमें पुरुषों का आंकड़ा 30.1 प्रतिशत और महिलाओं का 28.1 प्रतिशत है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी बड़ी संख्या

उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी बड़ी संख्या5 / 8

देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में करीब 26.7 प्रतिशत युवा कुंवारे हैं. वहीं राजधानी दिल्ली में यह आंकड़ा 26.5 प्रतिशत है. माना जा रहा है कि, उच्च शिक्षा, बेहतर नौकरी की तलाश और शहरी लाइफस्टाल देर से शादी की बड़ी वजहें हैं.

पंजाब में बढ़ रहे कुंवारों के आंकड़े

पंजाब में बढ़ रहे कुंवारों के आंकड़े6 / 8

पंजाब में लगभग 25 प्रतिशत युवा ऐसे हैं जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है. राज्य में विदेश जाने का बढ़ता चलन, बदलती लाइफस्टाइल शादी के फैसलों को प्रभावित कर रही हैं.

विज्ञापन

केरल, तमिलनाडु और आंध्र में नीचे आंकड़े

केरल, तमिलनाडु और आंध्र में नीचे आंकड़े7 / 8

भारत में कुंवारे युवाओं की लिस्ट में केरल सबसे नीचे हैं, यहां करीब 18.3 प्रतिशत युवा कुंवारे हैं. इसके अलावा तमिलनाडु में 20.2 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 20.7 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश में 20.8 प्रतिशत युवा कुंवारे हैं.

शादी को लेकर बदलती सोच भी कारण

शादी को लेकर बदलती सोच भी कारण8 / 8

माना जा रहा है कि, अकेले रहने, लिव-इन रिलेशनशिप और सिंगल रहने को अब ज्यादा स्वीकार किया जा रहा है. इसी के साथ शादी को अब एक जरूरी सामाजिक संस्था के बजाय एक व्यक्तिगत पसंद के तौर पर देखा जा रहा है. यही सब कारण है कि लोग शादी से दूर हैं और देश में कुंवारों की संख्या बढ़ रही है. यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए फेस शेविंग कितनी सुरक्षित है? जानिए स्किन पर इसका क्या असर पड़ता है  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन