सावधान! हीट मैप में लाल हो रहा है भारत का रंग, 2026 में 'सुपर एल नीनो' से हालात होंगे और खतरनाक

India Heatwave 2026: भारत में 2026 की गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. वैज्ञानिकों ने सुपर एल नीनो का खतरा बताया है, जिससे भीषण हीटवेव, कम बारिश और सूखे जैसे हालात बन सकते हैं.

India Heatwave 2026
1 / 6
Credit: AI

Advertisment

भारत बना 'हीट जोन'

भारत बना 'हीट जोन'2 / 6

भारत इस समय दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में शामिल हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 95 भारत में हैं. देश का बड़ा हिस्सा हीट मैप में लाल दिख रहा है  

विज्ञापन

अप्रैल में ही पारा 45 डिग्री के पार

अप्रैल में ही पारा 45 डिग्री के पार3 / 6

उत्तर-पूर्व समेत कई इलाकों में अप्रैल महीने में ही तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. ये सामान्य से काफी ज्यादा है और आने वाले महीनों में और बढ़ने की उम्मीद है.

सुपर एल नीनो का खतरा

सुपर एल नीनो का खतरा4 / 6

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 2026 में 'सुपर एल नीनो' विकसित हो सकता है, जो बेहद शक्तिशाली होगा. एल नीनो एक जलवायु घटना है जिसमें प्रशांत महासागर का पानी गर्म हो जाता है. इससे दुनियाभर के मौसम पैटर्न बदल जाते हैं. आमतौर पर भारत में इससे गर्मी बढ़ती है और बारिश कम होती है.

विज्ञापन

हीटवेव और सूखे का खतरा

हीटवेव और सूखे का खतरा5 / 6

सुपर एल नीनो की वजह से भारत में भीषण हीटवेव, पानी की कमी और सूखे जैसे हालात बन सकते है. इसका असर खेती और आम जनजीवन पर पड़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 2026 में मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है.

वैज्ञानिकों की चेतावनी

वैज्ञानिकों की चेतावनी6 / 6

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ये गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है और लोगों को पहले से तैयारी करनी चाहिए. खासतौर पर सेहत और पानी को लेकर सतर्क रहना जरूरी है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन