क्या गर्मियों में सांप को भी आता है पसीना? जवाब जानकर हर कोई चौंक जाएगा
Do Snakes Sweat In Summer: क्या आपने कभी सोचा है कि चिलचिलाती गर्मी में क्या सांपों को भी इंसानों की तरह पसीना आता है? कुदरत के इस अनोखे सच को जानकर आप सच में दंग रह जाएंगे.

सांप कैसे रहते हैं ठंडे?
2 / 6सांप ठंडे खून वाले जीव होते हैं जिनका शरीर बाहरी वातावरण के हिसाब से अपना तापमान बदलता है. खुद को ठंडा रखने के लिए ये अक्सर गीली मिट्टी या छांव वाली जगहों पर छिप जाते हैं.
ठंडा रहने का क्या है कुदरती तरीका?
3 / 6गर्मी से बचने के लिए सांप अपने मुंह को खोलकर जीभ बाहर निकालते हैं ताकि शरीर की गर्मी कम हो सके. कुछ सांप पानी में रहकर या जमीन के काफी नीचे जाकर खुद को सुरक्षित रखते हैं.
गर्मी होने पर सांपों से क्यों होता है खतरा?
4 / 6ज्यादा गर्मी होने पर सांपों के शरीर का पानी तेजी से सूखने लगता है जिससे उनकी मौत भी हो सकती है. यही वजह है कि गर्मियों में सांप अक्सर ठंडी जगहों की तलाश में इंसानी बस्तियों में घुस आते हैं.
धूप से क्यों बचते हैं?
5 / 6सांपों की त्वचा धूप को सोखने के लिए बनी होती है लेकिन सीधी धूप उन्हें बहुत जल्दी बीमार कर सकती है. वे केवल उतनी ही धूप लेते हैं जितनी उनके शरीर को खाना पचाने के लिए जरूरी होती है.
क्या है अनोखा सच?
6 / 6सांप अपनी चमड़ी यानी केंचुल छोड़कर भी खुद को तरोताजा और साफ़ रखने की कोशिश करते हैं. कुदरत ने उन्हें बिना पसीने के भी जीवित रहने के बहुत ही अनोखे और कारगर तरीके दिए हैं.
.png)