क्या हवाई जहाज में भी होता है हॉर्न? इससे जुड़े फेक्ट्स आपको कर देंगे हैरान

हवाई जहाज से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं जो आम लोगों के मन में आते हैं, लेकिन उनके जवाब कम ही लोगों को पता होते हैं. क्या प्लेन में भी कार की तरह हॉर्न होता है? अगर हां, तो वो कब और क्यों बजाया जाता है? आइए आपको ऐसे ही दिलचस्प और अनसुने एविएशन फैक्ट्स के बारे में विस्तार से बताते हैं

Do Airplanes Have Horns
1 / 9
Credit: Social Media

Advertisment

क्या हवाई जहाज में होता है हॉर्न?

 क्या हवाई जहाज में होता है हॉर्न?2 / 9

जब हम सड़क पर कार या बाइक चलाते हैं, तो हॉर्न का इस्तेमाल दूसरों को अलर्ट करने के लिए किया जाता है. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या आसमान में उड़ने वाले हवाई जहाज में भी हॉर्न होता है? दरअसल, इसका जवाब 'हां' है. हवाई जहाज में हॉर्न मौजूद होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल कार या बस की तरह ट्रैफिक में रास्ता बनाने के लिए नहीं किया जाता. इसका काम पूरी तरह अलग और खास परिस्थितियों तक सीमित होता है.

विज्ञापन

हवाई जहाज का हॉर्न कैसा सुनाई देता है?

 हवाई जहाज का हॉर्न कैसा सुनाई देता है?3 / 9

अगर आप सोच रहे हैं कि प्लेन का हॉर्न भी कार की तरह 'पीं-पीं' करता होगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. हवाई जहाज का हॉर्न असल में एक तरह का अलार्म या बजर जैसा होता है, जिसकी आवाज तेज और साफ होती है. इसका उद्देश्य ध्यान आकर्षित करना होता है, ना कि सड़क वाले हॉर्न की तरह लगातार सिग्नल देना. ये आवाज आमतौर पर केवल एयरपोर्ट के ग्राउंड एरिया में ही सुनाई देती है.

क्या उड़ान के दौरान बजता है हॉर्न?

 क्या उड़ान के दौरान बजता है हॉर्न?4 / 9

हवाई जहाज का हॉर्न उड़ान के दौरान इस्तेमाल नहीं किया जाता. जब विमान हवा में होता है, तो पायलट को बाकी विमानों से संपर्क करने के लिए आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) का सहारा लेना होता है. ऐसे में हॉर्न की कोई जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि आसमान में ट्रैफिक मैनेजमेंट पूरी तरह तकनीकी सिस्टम पर आधारित होता है.

विज्ञापन

जमीन पर कब होता है इस्तेमाल?

 जमीन पर कब होता है इस्तेमाल?5 / 9

हवाई जहाज का हॉर्न मुख्य रूप से जमीन पर उपयोग किया जाता है. जब विमान एयरपोर्ट पर खड़ा होता है या उसमें मेंटेनेंस का काम चल रहा होता है, तब पायलट या क्रू मेंबर हॉर्न का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये खास तौर पर तब काम आता है, जब पायलट को ग्राउंड स्टाफ को तुरंत किसी बात की सूचना देनी होती है.

ग्राउंड स्टाफ के लिए सिग्नल सिस्टम

 ग्राउंड स्टाफ के लिए सिग्नल सिस्टम6 / 9

एयरक्राफ्ट का हॉर्न दरअसल एक सिग्नल सिस्टम का हिस्सा होता है. जब पायलट कॉकपिट से हॉर्न बजाता है, तो ये ग्राउंड इंजीनियर, टेक्नीशियन या बाकी स्टाफ के लिए एक इशारा होता है कि उन्हें तुरंत ध्यान देना है या किसी खास एक्शन की जरूरत है. ये सिस्टम कम्युनिकेशन को आसान और तेज बनाता है.

विज्ञापन

कॉकपिट में होता है खास बटन

 कॉकपिट में होता है खास बटन7 / 9

हवाई जहाज के कॉकपिट में एक खास बटन दिया जाता है, जिसे आमतौर पर 'GND CALL' (ग्राउंड कॉल) कहा जाता है. जब पायलट इस बटन को दबाता है, तो बाहर एक हॉर्न या बजर बजता है, जिससे ग्राउंड क्रू को संकेत मिल जाता है कि कॉकपिट से कॉल आ रही है. ये फीचर खासकर मेंटेनेंस और प्री-फ्लाइट चेक के दौरान काफी इस्तेमाल होता है.

सुरक्षा में भी अहम भूमिका

 सुरक्षा में भी अहम भूमिका8 / 9

हवाई जहाज का हॉर्न केवल सिग्नल देने के लिए ही नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद जरूरी होता है. अगर विमान के आसपास कोई तकनीकी काम चल रहा हो और अचानक किसी खतरे की स्थिति बन जाए, तो हॉर्न के जरिए तुरंत अलर्ट किया जा सकता है. इससे दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

कार और प्लेन के हॉर्न में बड़ा अंतर

 कार और प्लेन के हॉर्न में बड़ा अंतर9 / 9

कार और हवाई जहाज के हॉर्न के बीच सबसे बड़ा अंतर इनके इस्तेमाल में है. जहां कार का हॉर्न सड़क पर ट्रैफिक कंट्रोल और रास्ता बनाने के लिए इस्तेमाल होता है, वहीं हवाई जहाज का हॉर्न सिर्फ ग्राउंड ऑपरेशन, मेंटेनेंस और सुरक्षा सिग्नलस के लिए उपयोग किया जाता है. यानी दोनों का मकसद और उपयोग पूरी तरह अलग है. (All Photos Credit: Social Media)

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन