दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकती है परेशानी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ने सफर को तेज और आसान बना दिया है, लेकिन यात्रा से पहले कुछ जरूरी तैयारियां करना बेहद जरूरी है. जानिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित और आरामदायक रहे.

Delhi Dehradun Expressway
1 / 9
Credit: Social Media

Advertisment

एक्सप्रेसवे से सफर हुआ आसान

एक्सप्रेसवे से सफर हुआ आसान2 / 9

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब दोनों शहरों के बीच यात्रा समय 5-6 घंटे से घटकर करीब 2-2.5 घंटे रह गया है. ये 210 किमी लंबा मॉडर्न एक्सप्रेसवे बेहतर कनेक्टिविटी और स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देता है.

विज्ञापन

सफर से पहले फ्यूल जरूर भरवाएं

सफर से पहले फ्यूल जरूर भरवाएं3 / 9

एक्सप्रेसवे पर अभी सभी जगह पेट्रोल पंप या चार्जिंग स्टेशन मौजूद नहीं हैं. इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले अपनी गाड़ी में पर्याप्त फ्यूल भरवा लें, ताकि बीच रास्ते परेशानी न हो.

खाने-पीने और जरूरी सामान साथ रखें

खाने-पीने और जरूरी सामान साथ रखें4 / 9

हालांकि भविष्य में वे-साइड सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, लेकिन अभी हर जगह रेस्ट एरिया मौजूद नहीं है. ऐसे में पानी, स्नैक्स और जरूरी सामान साथ रखना बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

स्पीड लिमिट का पालन करें

स्पीड लिमिट का पालन करें5 / 9

एक्सप्रेसवे पर सड़कें काफी स्मूद हैं, लेकिन ज्यादा स्पीड खतरनाक हो सकती है. सुरक्षित ड्राइविंग के लिए तय स्पीड लिमिट का पालन करना जरूरी है.

वाइल्डलाइफ कॉरिडोर में सावधानी

वाइल्डलाइफ कॉरिडोर में सावधानी6 / 9

ये एक्सप्रेसवे राजाजी नेशनल पार्क से होकर गुजरता है, जहां 12 किमी लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है. यहां ड्राइव करते समय एक्सट्रा सावधानी बरतना जरूरी है ताकि जानवरों को कोई नुकसान न पहुंचे.

विज्ञापन

सफर का समय सही चुनें

सफर का समय सही चुनें7 / 9

सुबह जल्दी या ऑफ-पीक टाइम में यात्रा करने से ट्रैफिक से बचा जा सकता है. खासकर शहर के एंट्री पॉइंट्स पर जाम की समस्या देखने को मिल सकती है.

गाड़ी की सर्विस और टायर चेक करें

गाड़ी की सर्विस और टायर चेक करें8 / 9

लंबी दूरी के सफर से पहले गाड़ी की सर्विस, ब्रेक, टायर और इंजन की जांच कर लेना बेहद जरूरी है. इससे रास्ते में किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सकता है.

विज्ञापन

टोल और FASTag तैयार रखें

टोल और FASTag तैयार रखें9 / 9

एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा मौजूद हैं, इसलिए FASTag एक्टिव रखना जरूरी है. इससे यात्रा बिना रुके और आसानी से पूरी की जा सकती है. (All Photos Credit: Social Media)

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन