दुनिया के इन देशों में किराए पर मिलते हैं बॉयफ्रेंड, वजह जानकर चौंक जाएंगे!
Boyfriend on Rent: क्या आपने कभी सुना है कि लोग बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड किराए पर लेते हैं? दुनिया के कई देशों में ये ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. जानिए किन देशों में ये सुविधा मौजूद है और इसके पीछे की असली वजह क्या है.

क्या है ‘Boyfriend on Rent’ ट्रेंड?
2 / 8दुनिया में एक अजीब लेकिन तेजी से बढ़ता ट्रेंड है-'बॉयफ्रेंड ऑन रेंट'. इसमें लोग पैसे देकर किसी व्यक्ति को कुछ घंटों या दिनों के लिए अपना पार्टनर बनाते हैं. ये रिश्ता असली नहीं होता, बल्कि सिर्फ साथ देने और दिखावे के लिए होता है.
जापान में सबसे ज्यादा फेमस
3 / 8जापान में ये ट्रेंड काफी पुराना और आम है. यहां लोग अकेलेपन से बचने और इमोशनल सपोर्ट के लिए किराए पर बॉयफ्रेंड लेते हैं. ये सर्विस डेट पर जाने, बात करने या इवेंट में साथ जाने के लिए ली जाती है.
चीन में परिवार के दबाव से जन्मा ट्रेंड
4 / 8चीन में ये ट्रेंड खासतौर पर त्योहारों के समय बढ़ जाता है. यहां कई युवा अपने माता-पिता के सवालों से बचने के लिए नकली बॉयफ्रेंड किराए पर लेते हैं और घर ले जाते हैं.
वियतनाम में भी बढ़ रही डिमांड
5 / 8वियतनाम में भी ये चलन तेजी से फैल रहा है. समाज और परिवार की शादी को लेकर उम्मीदों की वजह से युवा इस ऑप्शन को चुन रहे हैं, ताकि वो दिखा सकें कि वे रिलेशनशिप में हैं.
थाईलैंड और साउथ कोरिया में भी ट्रेंड
6 / 8एशिया के कई देशों जैसे थाईलैंड और साउथ कोरिया में भी ‘रेंटल पार्टनर’ सर्विस देखने को मिलती है. यहां ये ज्यादा सोशल लाइफ और डेटिंग एक्सपीरियंस के लिए इस्तेमाल होता है.
यूरोप में ‘इंस्टाग्राम बॉयफ्रेंड’ का ट्रेंड
7 / 8यूरोप के कुछ हिस्सों, जैसे इटली के रोम में, लोग 'इंस्टाग्राम बॉयफ्रेंड' किराए पर लेते हैं, जो उनकी फोटो खींचने और सोशल मीडिया के लिए साथ देने का काम करते हैं.
भारत में भी दिखने लगा असर
8 / 8भारत में भी ये ट्रेंड धीरे-धीरे चर्चा में आ रहा है. बेंगलुरु में ‘Rent a Boyfriend’ के पोस्टर सामने आए, जिससे लोगों के बीच काफी चर्चा हुई. (All Photos Credit: Freepik)
.png)