Rajasthan Monsoon Travel: बारिश में बदल जाती है राजस्थान की तस्वीर, घूमने के लिए ये 5 खूबसूरत जगहों का जरूर बनाएं प्लान

बारिश के मौसम में घूमने का अपना अलग ही मजा है, लेकिन इस मौसम में कहां जाएं, जहां जाना आसान हो और ज्यादा छुट्टी भी न लेना पड़े? आइए आपको बताते हैं राजस्थान की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में.

Rajasthan Monsoon Travel Places
1 / 7

बारिश के मौसम में राजस्थान के कई शहर इतने खूबसूरत हो जाते हैं कि उन्हें देखने में अलग ही मजा और सुकून मिलता है. अक्सर लोग समझते हैं कि राजस्थान सिर्फ सर्दियों में ही घूमना अच्छा है, लेकिन ऐसा नहीं है बारिश के मौसम में भी राजस्थान अपनी शाही लुक के साथ एक ऐसी शानदार खूबसूरती पेश करता है, जिसे आप कभी भुला नहीं सकेंगे.  

विज्ञापन

मानसून में राजस्थान जाना क्यों बेहतर है?

मानसून में राजस्थान जाना क्यों बेहतर है?2 / 7

राजस्थान को आमतौर पर रेगिस्तान, गर्मी और ऐतिहासिक किलों के लिए जाना जाता है, लेकिन मानसून आते ही यहां का नजारा पूरी तरह बदल जाता है. हरियाली, झीलें, झरने और सुहावना मौसम इस शाही राज्य को घूमने के लिए बेहद खास बना देते हैं.

विज्ञापन

मांउट आबू

मांउट आबू3 / 7

राजस्थान में सिर्फ रेगिस्तान नहीं, बल्कि हिल स्टेशन भी मौजूद है, जिसका नाम मांउट आबू है. मानसून में ये जगह पर्यटकों के बीच काफी पंसद की जाती है. बारिश के दौरान यहां पहाड़ियां हरी चादर ओढ़ लेती हैं और बादल बेहद करीब नजर आते हैं. नक्की झील, दिलवाड़ा मंदिर और सनसेट प्वाइंट आप जा सकते हैं.

उदयपुर

उदयपुर4 / 7

उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है और मानसून में इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. पिछोला झील, फतेह सागर झील और सिटी पैलेस के आसपास का नजारा बारिश के मौसम में दिल जीत लेता है. अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो उदयपुर अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.

विज्ञापन

बूंदी

बूंदी5 / 7

नाम भले ही छोटा है, लेकिन राजस्थान के इस शहर में मानसून काफी खूबसूरत दिखाई देते है. यहां मौजूद पुराने महल, बावड़ियां और किले बारिश के मौसम में और भी आकर्षक लगते हैं. तारागढ़ किला और जैत सागर झील पर्यटकों को खास अनुभव देते हैं.

कुंभलगढ़

कुंभलगढ़6 / 7

अगर आपको इतिहास के साथ प्राकृतिक नजारे पसंद हैं, तो कुंभलगढ़ का ट्रिप जरूर प्लान करें. बारिश के दौरान कुंभलगढ़ किला चारों तरफ हरियाली और बादलों से घिर जाता है. यह जगह फोटोग्राफी और शांत वातावरण पसंद करने वालों के लिए शानदार विकल्प है.

विज्ञापन

जयपुर

जयपुर7 / 7

राजस्थान की राजधानी जयपुर मानसून के दौरान घूमने के लिए बेहद शानदार जगह बन जाती है. बारिश की बूंदों के बीच आमेर किला, हवा महल और जल महल जैसे ऐतिहासिक स्थल और भी खूबसूरत नजर आते हैं. सुहावने मौसम में यहां की गलियों, बाजारों और शाही इमारतों की सैर का अलग ही आनंद मिलता है. यह भी पढ़ें:- Monsoon Trip Near Delhi-Noida: दिल्ली से 4 घंटे की दूरी पर घूमने की 5 शानदार जगहें, दो

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन