Best Monsoon Destinations in Goa: गोवा में मानसून का मजा लेना है तो पहुंचें इन 5 जगहों पर, नजारे देख दिल हो जाएगा खुश

मानसून में घूमने में अलग ही मजा आता है, क्योंकि इस मौसम में प्रकृति अपनी खूबसूरती का ऐसा नजारा दिखाती है, जिससे देखने वाला देखते रह जाता है. अगर आप भी मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो गोवा आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं.

Best Monsoon Destinations in Goa
1 / 8

गोवा अपनी नाइट पार्टी लाइफ के लिए जानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं बारिश के मौसम में इसी गोवा के कुछ इलाके इतने खूबसूरत हो जाते हैं कि नजारे देखने वाले देखते रह जाते हैं. आइए इस स्टोरी में जानते हैं गोवा के कुछ बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में.  

विज्ञापन

मानसून में गोवा का दिखता है अलग अंदाज

मानसून में गोवा का दिखता है अलग अंदाज2 / 8

बारिश के मौसम में गोवा सिर्फ समुद्र तटों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि हरियाली, झरनों, पहाड़ियों और बादलों की खूबसूरती से और निखर जाता है. अगर आप भीड़ से दूर सुकून चाहते हैं, तो मानसून में गोवा का प्लान एक शानदार विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन

सोलो ट्रैवल के लिए क्यों खास है गोवा?

सोलो ट्रैवल के लिए क्यों खास है गोवा?3 / 8

अगर आप अकेले घूमना पसंद करते हैं, तो गोवा में कई ऐसी जगहें हैं, जहां प्रकृति के करीब समय बिताया जा सकता है. मानसून में यहां का शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और बारिश से धुली हरियाली सोलो ट्रिप का अनुभव और खूबसूरत बना देती है.

दूधसागर झरना

दूधसागर झरना4 / 8

मानसून के दौरान दूधसागर झरने की खूबसूरती अपने चरम पर पहुंच जाती है. करीब 310 मीटर ऊंचाई से गिरता पानी सफेद दूध जैसा नजर आता है. चारों तरफ घने जंगल, पहाड़ और बादल का ये दृश्य देख हर कोई हैरान रह जाता है.

विज्ञापन

ताम्बडी सुरला मंदिर

ताम्बडी सुरला मंदिर5 / 8

गोवा का ताम्बडी सुरला मंदिर भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिर है, जिसे 13वीं शताब्दी का बताया जाता है. बेसाल्ट पत्थरों की सुंदर नक्काशी और आसपास फैला घना जंगल मानसून में इस जगह को बेहद शांत और खूबसूरत बना देता है.

काबो दे रामा किला

काबो दे रामा किला6 / 8

दक्षिण गोवा का काबो दे रामा किला इतिहास के साथ प्राकृतिक सुंदरता भी समेटे हुए है. बारिश में किले के आसपास की हरियाली और समुद्र का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. यहां से अरब सागर का नजारा दिल खुश कर देता है, आप यहां कुछ देर बैठकर शांति महसूस कर सकते हैं.

विज्ञापन

सिओलिम की सड़कें

सिओलिम की सड़कें7 / 8

गोवा की सिओलिम सड़कें मानसून में काफी खूबसूरत बन जाती हैं. रास्ते में नारियल के पेड़, पुराने पुर्तगाली शैली के घर, हरियाली और हल्की बारिश मिलकर इस जगह को काफी खूबसूरत माहौल देती है.

मानसून में ट्रिप प्लान करने से पहले कर लें ये काम

मानसून में ट्रिप प्लान करने से पहले कर लें ये काम8 / 8

अगर आप मानसून में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको चाहिए कि पहले आप वहां के मौसम की स्थिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को देख लें. साथ ही, अपने साथ रेनकोट, सामान्य दवाएं भी रख लें. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: मानसून में और भी खूबसूरत लगते हैं ये 5 ‘हिडन जेम’; इन जगहों के नजारे देख घर बसाने का कर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन