Udaipur Budget Trip: सिर्फ 15 हजार रुपये में कपल्स करें उदयपुर की शानदार ट्रिप, जानिए घूमने, ठहरने और खाने का पूरा प्लान

मानसून में उदयपुर घूमने के लिए काफी पसंद की जाती है, और अगर आप कपल हैं, तो यह जगह आपको मानसून का शानदार अनुभव दिला सकती है. आइए जानते हैं 15 हजार रुपये के बजट में आप यहां कैसे घूम सकते हैं.

Udaipur Budget Trip
1 / 9

उदयपुर अपनी खूबसूरत झीलों, भव्य महलों, ऐतिहासिक इमारतों और रंगीन बाजारों के लिए दुनियाभर में मशहूर है. अगर आप अच्छी योजना बनाकर अपने साथी के साथ लगभग 15 हजार रुपये के बजट में घर से निकलें, तो आप यहां आरामदायक और यादगार ट्रिप का आनंद ले सकता हैं.  

विज्ञापन

कम खर्च में घूमने के लिए सही समय चुनें

कम खर्च में घूमने के लिए सही समय चुनें2 / 9

अगर कम बजट में अच्छी यात्रा करना चाहते हैं तो अप्रैल से सितंबर के बीच उदयपुर जाना बेहतर विकल्प माना जाता है. इस दौरान पर्यटकों की संख्या कम रहती है, जिससे होटल, फ्लाइट, ट्रेन और अन्य यात्रा के लिए सेवाएं सस्ती मिलती हैं.

विज्ञापन

यात्रा के लिए आसान परिवहन

यात्रा के लिए आसान परिवहन3 / 9

कई शहरों से फ्लाइट उदयपुर के लिए सस्ती मिल सकती है और अगर आपके पास कोई डिसकाउंट कूपव है, तो फ्लाइट से यात्रा अच्छा विकल्प हो सकता है. वहीं ट्रेन सबसे किफायती विकल्प है, इससे आप स्लीपर और 3AC में सफर करके आने-जाने का खर्च फ्लाइट की तुलना में काफी हद तक बचा सकते हैं.

बजट होटल और होमस्टे

बजट होटल और होमस्टे4 / 9

उदयपुर में कम बजट वाले गेस्ट हाउस, होमस्टे और छोटे होटल आसानी से मिल जाते हैं. लगभग 800 से 1500 रुपये प्रति रात में साफ कमरे, नाश्ता, मुफ्त वाई-फाई और अच्छी सुविधाओं के साथ रुक सकते हैं.

विज्ञापन

खाने-पीने में नहीं होगा ज्यादा खर्च

खाने-पीने में नहीं होगा ज्यादा खर्च5 / 9

उदयपुर की यात्रा बिना स्थानीय खानपान के अधूरी मानी जाती है. दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी, कचौरी और लस्सी जैसे स्वादिष्ट पकवान स्थानीय रेस्टोरेंट और बाजारों में कम कीमत पर आसानी से मिल जाते हैं. इन्हें खाकर आप अपनी यात्रा का और खास बना सकते हैं.

लोकल ट्रांसपोर्ट से घूमे शहर

लोकल ट्रांसपोर्ट से घूमे शहर6 / 9

शहर घूमने के लिए लोकल बस, ऑटो और किराये की स्कूटी सबसे अच्छे विकल्प हैं. बस का किराया बेहद कम होता है, जबकि पूरे दिन के लिए स्कूटी लेकर अपनी सुविधा के अनुसार आराम से सभी जगहें घूमी जा सकती हैं.

विज्ञापन

इन मशहूर पर्यटन स्थलों को जरूर देखें

इन मशहूर पर्यटन स्थलों को जरूर देखें7 / 9

उदयपुर पहुंचकर सिटी पैलेस, पिछोला झील और जगमंदिर का नजारा जरूर देखें. शाम की बोट राइड, लाइट एंड साउंड शो और भारतीय लोक कला मंडल का पारंपरिक कठपुतली कार्यक्रम ट्रिप को और भी यादगार बना देता है.

एडवेंचर और खरीदारी

एडवेंचर और खरीदारी8 / 9

अगर घूमने के साथ रोमांच पसंद है तो साइकिल टूर, आसपास की पहाड़ियों में ट्रेकिंग कर सकते हैं. वहीं हाथीपोल, बड़ा बाजार और चेतक सर्किल से राजस्थानी हस्तशिल्प, बंधनी, मोजड़ी और चांदी के आभूषण खरीदना भी शानदार अनुभव रहेगा.

विज्ञापन

सही प्लानिंग से 15 हजार में पूरी होगी शानदार ट्रिप

सही प्लानिंग से 15 हजार में पूरी होगी शानदार ट्रिप9 / 9

अगर यात्रा, होटल, भोजन और स्थानीय घूमने की पहले से योजना बना ली जाए तो एक कपल लगभग 15 हजार रुपये में आराम से उदयपुर की दो से तीन दिन की शानदार यात्रा पूरी कर सकता है. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें:भारत के ये 5 टूरिस्ट प्लेस बन रहे लोगों की पहली पसंद, अगस्त के महीने में बन जाते हैं जादुई दुनिया;

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन