सिर्फ 50,000 के बजट में क्या हो सकती है वियतनाम की 5-6 दिन की ट्रिप? जानिए किन-किन चीजों में होगा ज्यादा खर्च
क्या आप भी दोस्तों के साथ विदेश घूमना चाहते हैं, तो आपके लिए वियतनाम एक अच्छा विकल्प हो सकता है. अगर आपका बजट कम है, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है. आइए जानते हैं क्यों?

आमतौर पर हर किसी का सपना होता है कि वह दोस्तों के साथ भारत से बाहर निकले और विदेश की एक अच्छी ट्रिप पर जाए. लेकिन ज्यादा बजट न होने के कारण तय करना मुश्किल हो जाता है कि हम कहां-कहां घूम सकते हैं? लेकिन जब बात कम बजट में मजेदार और खूबसूरत ट्रिप की हो, तो सबसे पहले दिमाग में वियतनाम का ही नाम आता है.
वियतनाम की ट्रिप क्या सच में सस्ती होती है?
2 / 8जी हां! कई देशों के मुकाबले वियतनाम घूमना काफी सस्ता हो सकता है, जिसका एक सबसे बड़ा कारण भारतीय रुपये के सामने यहां की कमजोर मुद्रा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत का 100 रुपया वियतनाम में लगभग 27,050 से 27,400 वियतनामी डोंग (VND) के बराबर होता है. ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां घूमना कितना सस्ता हो सकता है.
वीजा के लिए देनी होगी छोटी सी फीस
3 / 8बाकी देशों की तरह वियतनाम घूमने के लिए आपको पहले वीजा के लिए अप्लाई करना होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 दिनों के टूरिस्ट वीजा के लिए आपको लगभग 2000-2100 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है.
फ्लाइट टिकट
4 / 8वीजा मिलने के बाद आपका एक बड़ा खर्च फ्लाइट टिकट बुकिंग में होगा. अगर आप इसी महीने ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो बजट काफी बढ़ सकता है, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप ऑफ टूरिस्ट सीजन में ट्रिप प्लान करें और महीनों बाद की टिकट बुक करें. ऐसा करने से आपको आने-जाने का टिकट सस्ता लगभग 25,000 से 27,000 रुपये तक में मिल जाएगा.
होटल बुकिंग में होता है खर्च
5 / 8वियतनाम पहुंचने के बाद आपको रहने के लिए अच्छी जगह चाहिए होगी, इसके लिए आप होटल या हॉस्टल बुक कर सकते हैं. बेहतर रहेगा कि आप पहले ही बुकिंग कर लें, ताकि आखिरी वक्त पर आपसे ज्यादा पैसे न मांगे जाए. आमतौर पर 5 रातों के लिए होटल बुकिंग में 5000 से 7000 रुपये तक खर्च आ जाएगा.
लोकल ट्रैवल में खर्च
6 / 8अगर आप टैक्सी करते हैं, तो आपसे ज्यादा चार्ज भी लिया जा सकता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट या फिर ऑनलाइन टैक्सी ऐप की मदद से गाड़ी रेंट या फिर टैक्सी बुक करें, ताकि आपको बजट के अनुसार, रेट मिल जाए और घूमना आसान हो जाए.
खाने-पीने में होगा खर्च
7 / 8ट्रिप के दौरान खानपान भी जरूरी है, जिसमें आपका अच्छा खर्च हो सकता है. हालांकि, दोस्तों के साथ जाने पर इसमें कम खर्च लग सकता है, क्योंकि बिल सबमें बटेगा और प्रति व्यक्ति खर्च कम होगा. पूरी ट्रिप में खाने-पीने में 5-6 हजार रुपये तक खर्च हो सकता है.
सिम कार्ड
8 / 8दोस्तों के साथ कनेक्ट रहने और परिवार से बात करते रहने के लिए आप वहां ई-सिम भी खरीद सकते हैं, जिसमें 1,000 रुपये तक खर्च आ सकता है. ध्यान रखें कि सस्ते में ट्रिप तभी मुमकिन है, जब आप सही प्लानिंग के साथ चलेंगे और अगर आप पीक सीजन में जा रहे हैं, तो खर्च काफी बढ़ सकता है, इसलिए प्लान बनाने से पहले बुकिंग आदि से जुड़ी सभी जानकारी पहले ही जान लें. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹50,000 में करें भूटान की सैर! बिना भारी-भरकम खर्च के प्लान करें ‘लैंड ऑफ थंडर ड्रैगन’