भारत के ये 5 टूरिस्ट प्लेस बन रहे लोगों की पहली पसंद, अगस्त के महीने में बन जाते हैं जादुई दुनिया; जानें नाम
क्या आप भी अगस्त में दोस्त या परिवार के साथ एक अच्छी ट्रिप प्लान करना चाहते हैं? आइए स्टोरी में आपको 5 बेस्ट जगहों के बारे में बताते हैं, जहां बिताया हुआ हर एक पल यादगार हो जाएगा.

अगस्त का महीना घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस महीने में बारिश के कारण कई शहर व प्रकृति से जुड़े टूरिस्ट प्लेस अपनी खूबसूरती का ऐसा दीदार करते हैं, मानों जादुई दुनिया में आ गए हो. इस स्टोरी में हम आपको अगस्त की छुट्टी में घूमने के लिए कौन सी जगह बेस्ट हो सकती है इसके बारे में बताएंगे.
ऊटी
2 / 7तमिलनाडु का ऊटी अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, चाय के बागानों और ठंडे मौसम के लिए देशभर में मशहूर है. अगस्त के मौसम में यहां की शांत वादियां, सुंदर झीलें और प्राकृतिक नजारे हर उम्र के पर्यटकों को अपना दीवाना बना देती हैं. परिवार और दोस्तों के साथ सुकून भरी छुट्टियां बिताने के लिए यह शानदार जगह मानी जाती है.
उदयपुर
3 / 7राजस्थान का उदयपुर अपनी भव्य झीलों, शानदार महलों और शानदार संस्कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. अगस्त में बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है, यहां की शांत झीलों में बोटिंग, ऐतिहासिक इमारतों और रंगीन बाजार यात्रियों को खास अनुभव देते हैं. शाम के समय झील के पास बैठकर झमकती रोशनी और इस शहर को देखने में अच्छा अनुभव मिलता है.
नैनीताल
4 / 7उत्तराखंड का नैनीताल अपनी खूबसूरत नैनी झील, ठंडी जलवायु और हरियाली से घिरे पहाड़ों के लिए जाना जाता है. यहां आने वाले पर्यटक बोटिंग, रोपवे और प्राकृतिक नजारों का भरपूर आनंद लेते हैं. हल्की बारिश के बीच यह जगह परिवारों और कपल के बीच काफी पसंद की जाती है.
मुन्नार
5 / 7केरल का मुन्नार अपनी चाय की खेती, ठंडी हवाओं और धुंध से ढकी पहाड़ियों के लिए मशहूर है. यहां का शांत वातावरण, मनमोहक झरने और प्राकृतिक सुंदरता हर यात्री का दिल जीत लेते हैं. अगर आपकों नेचर के करीब रहना पसंद हैं और फोटोग्राफी के शौक रखते हैं, तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है.
महाबलेश्वर
6 / 7महाराष्ट्र का महाबलेश्वर अपनी ताजी स्ट्रॉबेरी, खूबसूरत व्यू पॉइंट्स और ठंडे मौसम के कारण पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है. यहां की घाटियां, झरने और घने जंगल रोमांच और सुकून दोनों का अनुभव कराते हैं.
घूमने से पहले इस बात का रखें ध्यान
7 / 7अगर आप इस महीने घूमने का प्लान बना रहे हैं खासतौर पर पहाड़ों पर जाने का, तो सबसे पहले मौसम की स्थिति जरूर देखें, और साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. बिना सही जानकारी के ट्रिप पर निकल जाना आपको परेशानी में डाल सकता है, जिससे मजा भी खराब हो जाएगा और छुट्टी भी बर्बाद हो सकती हैं. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: IRCTC Tour Package: कम खर्च में घूमें गंगटोक, कालिम्पोंग और दार्जिलिंग, रहना-खाना सब पैकेज