IRCTC Tour Package: कम खर्च में घूमें गंगटोक, कालिम्पोंग और दार्जिलिंग, रहना-खाना सब पैकेज में

क्या आप भी कम खर्च में एक यादगार ट्रिप पर जाना चाहते हैं? जहां पहाड़ों की ठंडी हवा, प्राकृतिक खूबसूरती और सुकून हो? आपके लिए IRCTC का एक खास टूर पैकेज अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसकी मदद से आप गंगटोक, कालिम्पोंग और दार्जिलिंग घूम सकते हैं.

Irctc Gangtok Darjeeling Tour Package Rate
1 / 8

अगर आप इस साल पहाड़ों की ठंडी वादियों में छुट्टियां बिताने की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC का हिमालयन ट्रैंक्विलिटी रेल टूर पैकेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इस पैकेज के जरिए गंगटोक, कालिम्पोंग और दार्जिलिंग जैसे खूबसूरत हिल स्टेशनों की सैर आरामदायक तरीके से की जा सकती है. परिवार, दोस्तों के साथ यादगार ट्रिप के लिए यह पैकेज काफी किफायती और सुविधाजनक है.  

विज्ञापन

एक ही ट्रिप में तीन शानदार हिल स्टेशनों

एक ही ट्रिप में तीन शानदार हिल स्टेशनों2 / 8

इस टूर की शुरुआत कालिम्पोंग से होगी, जो अपनी शांत वादियों, रंग-बिरंगे फूलों, बौद्ध मठों और मनमोहक पहाड़ी नजारों के लिए मशहूर है. इसके बाद यात्री सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचेंगे, जहां एमजी मार्ग, खूबसूरत व्यू पॉइंट और प्राकृतिक सुंदरता सभी का दिल जीत लेगी. यात्रा का आखिरी पड़ाव दार्जिलिंग होगा, जहां चाय के बागान, हिमालयी नजारे और ऐतिहासिक टॉय ट्रेन पर्यटकों की सवारी ट्रिप को यादगार बना देगी

विज्ञापन

कब से शुरू होगी यात्रा

कब से शुरू होगी यात्रा3 / 8

IRCTC का यह रेल टूर हर रविवार हावड़ा रेलवे स्टेशन से शुरू होता है. ट्रेन शाम 6:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) पहुंचती है. वापसी की यात्रा शनिवार शाम 5:25 बजे शुरू होती है और अगले दिन सुबह हावड़ा पहुंचती है. हालांकि, रेलवे ने रिचालन संबंधी कारणों से ट्रेन के समय में बदलाव हो सकता है.

कितना होगा इस टूर का खर्च

कितना होगा इस टूर का खर्च4 / 8

इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 29,150 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है, जो लीन सीजन में ट्रिपल शेयरिंग के लिए लागू है. वहीं पीक सीजन में यही किराया 31,450 रुपये प्रति व्यक्ति हो जाता है. डबल और सिंगल शेयरिंग के लिए अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं. बच्चों के लिए भी अलग किराया निर्धारित है, इसलिए बुकिंग से पहले अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनना बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

पैकेज में मिलेंगी ये जरूरी सुविधाएं

पैकेज में मिलेंगी ये जरूरी सुविधाएं5 / 8

यात्रियों को इस पैकेज में थर्ड एसी का कन्फर्म ट्रेन टिकट, आरामदायक होटल में ठहरने की सुविधा और शहरों के बीच एसी वाहन से यात्रा का लाभ मिलेगा. इसके अलावा रोजाना नाश्ता और रात का भोजन भी पैकेज में शामिल रहेगा. स्थानीय घूमने वाली स्थलों की सैर, ट्रैवल इंश्योरेंस और लागू टैक्स जैसी सुविधाएं भी बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराई जाएंगी.

इन सेवाओं के लिए अलग से देना होगा पैसा

इन सेवाओं के लिए अलग से देना होगा पैसा6 / 8

इस पैकेज में दोपहर का भोजन शामिल नहीं है और ट्रेन यात्रा के दौरान मिलने वाला खाना भी यात्रियों को स्वयं खरीदना होगा. इसके अलावा प्रवेश टिकट, बोटिंग, फॉरेस्ट एंट्री फीस, एडवेंचर एक्टिविटी, कैमरा फीस, मिनरल वाटर, लॉन्ड्रीऔर अन्य व्यक्तिगत खर्च अलग से देने होंगे. किसी प्राकृतिक आपदा, भूस्खलन या सड़क बंद होने की स्थिति में होने वाला अतिरिक्त खर्च भी यात्री को खुद उठाना होगा.

विज्ञापन

आरामदायक होटल में मिलेगा ठहरने का इंतजाम

आरामदायक होटल में मिलेगा ठहरने का इंतजाम7 / 8

यात्रा के दौरान कालिम्पोंग में एक रात गोल्डन कुंसेल या समान श्रेणी के होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी. गंगटोक में दो रात समिट ग्रैंड या समान स्तर के होटल में ठहराया जाएगा. वहीं दार्जिलिंग में दो रात सुमिटेल क्वींस यार्ड या इसी श्रेणी के होटल में रुकने की सुविधा मिलेगी, जिससे पूरी यात्रा आरामदायक और यादगार बन सके.

क्यों खास है IRCTC का ये पैकेज

क्यों खास है IRCTC का ये पैकेज8 / 8

अगर आप पहले कभी यहां घूमने नहीं गए हैं, और हर जगह की अलग-अलग बुकिंग, ज्यादा खर्चे और आदि के झंझट से बचना चाहते हैं, तो ये टूर पैकेज बेस्ट है. क्योंकि इसमें एक ही जगह, रहना, खाना, घूमना सब शामिल है. ज्यादा जानकारी के लिए आप IRCTC की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. यह भी पढ़ें:दिल्ली से सिर्फ 250 Km दूर बसा है ये ‘हिडन स्पॉट’, वीकेंड में यहां मिलेगा सुकून और नेचर की

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन