चिलचिलाती धूप में बेदम न हो जाए आपकी कार! भूलकर भी न करें इन 5 चीजों को नजरअंदाज, बचेंगे हजारों रुपये
गर्मियों में जैसे-जैसे तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचता है, न केवल हमारे शरीर बल्कि हमारी कारों की भी शामत आ जाती है. कड़कड़ाती धूप और चिलचिलाती गर्मी आपकी गाड़ी के इंजन से लेकर उसके टायरों तक को बेदम कर सकती है. अक्सर लोग गर्मियों में लंबी ट्रिप पर तो निकल जाते हैं, लेकिन कार के छोटे-छोटे तकनीकी बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका नतीजा होता है - बीच सड़क पर भारी खर्च और ब्रेकडाउन की मुसीबत. अगर आप भी इस गर्मी में सेफ और कूल ड्राइव चाहते हैं, तो ये 5 मेंटेनेंस टिप्स आपके हजारों रुपये और कीमती समय बचा सकते हैं.

इंजन को न होने दें ओवरहीट
2 / 6गर्मियों में कूलिंग सिस्टम पर दोगुना दबाव होता है. हमेशा कूलेंट लेवल चेक करें और पाइप में लीकेज की जांच कराते रहें, ताकि बीच सड़क पर इंजन धोखा न दे.
टायर फटने का खतरा
3 / 6गर्मी में टायरों के अंदर की हवा फैलती है, जिससे टायर फटने का डर रहता है. कंपनी के बताए लेवल के अनुसार ही हवा भरवाएं और टायरों में दरारें जरूर चेक करें.
गर्मी से पिघल न जाए बैटरी
4 / 6कड़कड़ाती धूप बैटरी के लिक्विड को सुखा सकती है, जिससे उसकी उम्र कम हो जाती है. बैटरी टर्मिनल्स को साफ रखें और अगर बैटरी 3 साल पुरानी है, तो उसकी जांच जरूर करवाएं.
धूप से बचाएं केबिन
5 / 6लगातार धूप से डैशबोर्ड का रंग उड़ सकता है और सीटें चटक सकती हैं. सनशेड का इस्तेमाल करें या छाया में पार्क करें, ताकि गाड़ी अंदर से भट्टी न बने.
एसी की कूलिंग बनी रहे
6 / 6अगर एयर कंडीशनिंग कम ठंडी हवा दे रही है, तो एसी फिल्टर बदलें. गैस रिफिलिंग और सर्विसिंग से आपकी समर ड्राइव आरामदायक रहेगी.
.png)