Monsoon Trip Near Delhi-Noida: दिल्ली से 4 घंटे की दूरी पर घूमने की 5 शानदार जगहें, दोस्तों और परिवार के साथ अभी बनाएं प्लान

क्या बारिश के मौसम में आप भी दिल्ली-नोएडा के पास ऐसी जगह दोस्ता व परिवार के साथ घूमना चाहते हैं, जहां मजा भी आए और आप जल्दी वापस भी आ जाए? आइए हम आपको बताते हैं 5 सबसे बढ़िया जगह मानसून में घूमने के लिए.

Best Weekend Getaways From Delhi In Monsoon
1 / 8

भीषण गर्मी के बाद दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और बारिश की संभावना भी बढ़ती दिख रही है. ऐसे में दिल्ली-NCR के आसपास की कई जगहों की खूबसूरती बढ़ जाती है. रास्ते हरे-भरे हो जाते हैं, झीलों में पानी भरने लगता है और मौसम भी सुहावना हो जाता है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं 5 ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप एक यादगार ट्रिप करके आ सकते हैं.  

विज्ञापन

कम समय में मिलेगा सुकून का एहसास

कम समय में मिलेगा सुकून का एहसास2 / 8

अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली के पास कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं. यहां आपको हरियाली, ऐतिहासिक इमारतें, झीलें और शांत माहौल सब कुछ मिल जाएगा. सिर्फ कुछ घंटों की ड्राइव में शानदार अनुभव लिया जा सकता है.

विज्ञापन

भरतपुर

भरतपुर3 / 8

राजस्थान का भरतपुर मानसून के दौरान बेहद खूबसूरत नजर आता है. यहां मौजूद केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान बारिश के बाद हरियाली से भर जाता है. पक्षी प्रेमियों और फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. आप यहां की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. बता दें कि भरतपुर में साइकिल या रिक्शा से पार्क घूमना एक अलग अनुभव देता है. पानी से भरे तालाब, शांत रास्ते और ठंडी हवा पर्यटकों को काफी पसंद आती है.

अलवर

अलवर4 / 8

मानसून आते ही अलवर की अरावली पहाड़ियां हरे रंग की चादर ओढ़ लेती हैं. यहां घूमने के लिए बाला किला, सिटी पैलेस और सिलिसेढ़ झील जैसी शानदार जगहें मौजूद हैं. शांत माहौल और कम भीड़ इस जगह को आपके लिए बेहतरीन ट्रिप डेस्टिनेशन बन सकती है.

विज्ञापन

आगरा

आगरा5 / 8

मानसून के दौरान आगरा का ताजमहल अलग ही अंदाज में नजर आता है. बादलों से घिरे आसमान के बीच सफेद संगमरमर की खूबसूरत इमारत हर किसी का दिल जीत लेती है. इसके अलावा आगरा किला और मशहूर स्ट्रीट फूड का भी जायका लिया जा सकता है.

सुल्तानपुर नेशनल पार्क

सुल्तानपुर नेशनल पार्क6 / 8

दिल्ली से सबसे आसान वीकेंड ट्रिप में शामिल सुल्तानपुर नेशनल पार्क मानसून में घूमने के लिए शानदार जगह है. यहां पक्षियों की कई प्रजातियां देखने को मिलती हैं. सुबह और शाम के समय यहां फोटोग्राफी और वाइल्डलाइफ देखने में अलग ही मजा आता है.

विज्ञापन

जयुपर

जयुपर7 / 8

मानसून के दौरान जयपुर का नजारा बेहद शानदार हो जाता है. बारिश की बूंदों के बीच इस गुलाबी शहर में मौजूद किले, महल और झीलें और भी खूबसूरत दिखाई देते हैं. आमेर किला, जलमहल और नाहरगढ़ किले की हरियाली से घिरी खूबसूरती पर्यटकों को बहुत पसंद आती है.

सफर से पहले ये काम जरूर करें

सफर से पहले ये काम जरूर करें8 / 8

बारिश में यात्रा करने से पहले राज्य व शहर का मौसम की स्थिति और ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी को जनाना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी ट्रिप में किसी तरह का खलल पैदा न हो. अगर आप यात्रा करने के लिए निकल रहे हैं, तो सामान्य दवाइयां और एक्स्ट्रा कपड़े भी रख लें, ताकि बारिश में भीने पर बीमार न पड़े. यह भी पढ़ें:- Ladakh Tour Package 2026: IRCTC का शानदार ऑफर, इस सस्ते पैकेज में लद्दाख घूमने

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन