IRCTC Tour Package: मुंबई से गंगटोक-दार्जिलिंग का शानदार 7 दिन का टूर, फ्लाइट से होटल तक सब पैकेज में शामिल

क्या आप मुंबई से दोस्तों के साथ गंगटोक-दार्जिलिंग का टूर प्लान कर रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे वहां पहुंचे? कैसे घूमे और होटल जैसी परेशानी सामने आ रही है. ऐसे में IRCTC का एक खास टूर पैकेज आपकी मदद कर सकता है.

IRCTC Tour Package
1 / 8

IRCTC गंगटोक-दार्जिलिंग के लिए एक खास टूर पैकेज लाया है, जिसमें अच्छे बजट में मुंबई से गंगटोक-दार्जिलिंग घूमना, होटल, आने जाने का फ्लाइट टिकट आदि सब शामिल होगा. आइए जानते हैं इस शानदार टूर पैकेज के बारे में.  

विज्ञापन

पहाड़ों की खूबसूरती के बीच छुट्टियों का मौका

पहाड़ों की खूबसूरती के बीच छुट्टियों का मौका2 / 8

शहर की भागदौड़ और शोर से कुछ दिन दूर बिताने की सोच रहे हैं, तो IRCTC का गंगटोक-दार्जिलिंग हवाई टूर आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. 27 सितंबर से शुरू होने वाला यह सफर 6 रात और 7 दिनों का है, जिसमें आप काफी मजे कर सकते हैं.

विज्ञापन

गंगटोक से शुरू होगा पहाड़ी सफर

गंगटोक से शुरू होगा पहाड़ी सफर3 / 8

इस यात्रा में पर्यटकों को सबसे पहले सिक्किम की राजधानी गंगटोक घूमने का मौका मिलेगा. यहां खूबसूरत पहाड़, शांत वातावरण और बौद्ध मठ आकर्षण का केंद्र हैं. साफ मौसम में कंचनजंगा की चोटियां भी नजर आती हैं, जिसे देख यकीनन आप हैरान रह जाएंगे.

पेलिंग होते हुए दार्जिलिंग का सफर

पेलिंग होते हुए दार्जिलिंग का सफर4 / 8

गंगटोक के बाद यात्रा पेलिंग से होते हुए दार्जिलिंग पहुंचेगी. पहाड़ों की रानी कहलाने वाला दार्जिलिंग अपने चाय बागानों, हरियाली और मनमोहक मौसम के लिए मशहूर है. सुबह कंचनजंगा पर पड़ती सुनहरी धूप का नजारा खास रहेगा.

विज्ञापन

मुंबई से बागडोगरा तक हवाई सफर

मुंबई से बागडोगरा तक हवाई सफर5 / 8

यह पूरा टूर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, मुंबई से फ्लाइट सुबह 7:35 बजे रवाना होकर 10:50 बजे बागडोगरा पहुंचेगी, जिसके बाद आपका टूर शुरू हो जाएगा. वहीं, वापसी में उड़ान सुबह 11:30 बजे होगी और दोपहर 2:20 बजे मुंबई पहुंचाएगी.

पैकेज में कई सुविधाएं शामिल

पैकेज में कई सुविधाएं शामिल6 / 8

IRCTC के इस पैकेज में मुंबई-बागडोगरा आने-जाने की फ्लाइट, स्थानीय घूमने और ट्रांसफर के लिए कैब, होटल में ठहरने और खानपान की सुविधा शामिल है. यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद के लिए गाइड या एस्कॉर्ट भी साथ रहेगा, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

विज्ञापन

क्या रहेगा किराया

क्या रहेगा किराया7 / 8

टूर की शुरुआती कीमत ₹56,200 प्रति व्यक्ति है. अकेले यात्रा करने पर ₹71,500, दो लोगों के कमरे में ₹56,800 और तीन लोगों के कमरे में ₹56,200 प्रति व्यक्ति खर्च होगा. बच्चों के लिए अलग किराया निर्धारित है.

बजट के अनुसार भुगतान की भी सुविधा

बजट के अनुसार भुगतान की भी सुविधा8 / 8

5 से 11 साल के बच्चे का किराया बेड के साथ ₹38,800 और बिना बेड ₹37,900 है. 2 से 5 साल के बच्चे के लिए ₹22,800 देने होंगे. ऑनलाइन बुकिंग में 30% पार्ट-पेमेंट देकर बाकी 70% रुपये बाद में जमा की जा सकती है. बुकिंग से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप irctctourism.com की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Agra One Day Trip: सिर्फ ₹2000 में करें आगरा की सैर, ऐसे बनाएं शानदार 1-Day ट्रिप प्लान  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन