Ladakh Tour Package 2026: IRCTC का शानदार ऑफर, इस सस्ते पैकेज में लद्दाख घूमने के लिए फ्लाइट, होटल और साइटसीइंग की मिलेगी सुविधा! जानें पूरी डिटेल
क्या आप भी लद्दाख घूमना चाहते हैं और वहां की खूबसूरती को अपने आंखों से देखना चाहते हैं? आपके लिए IRCTC एक शानदार पैकेज लाया है, जिसकी मदद से आप आसानी से पूरे लद्दाख की यादगार ट्रिप कर सकते हैं.

अगर आप पहाड़ों की खूबसूरती और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेना चाहते हैं, तो लद्दाख आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. IRCTC ने यात्रियों के लिए लेह-लद्दाख घूमने का खास टूर पैकेज पेश किया है, जिसमें फ्लाइट और होटल जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इस पैकेज की मदद से आपको लेकर जाना, वहां घूमाना और ठहराना सारी सुविधाएं मिलेंगी.
7 रात और 8 दिन की होगी पूरी यात्रा
2 / 7IRCTC के इस फिक्स्ड डिपार्चर टूर पैकेज में पर्यटकों को लेह, शाम वैली, नुब्रा वैली, तुरतुक, थांग जीरो पॉइंट और मशहूर पैंगोंग झील जैसी शानदार जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. यह यात्रा प्राकृतिक सुंदरता और रोमांच से भरपूर होगी, जिसकी तस्वीरें आपको जिंदगी भर याद रहेगी.
कब से शुरू होगा बैच?
3 / 7इस लद्दाख टूर पैकेज का अगला बैच 28 जुलाई 2026 से शुरू होकर 4 अगस्त 2026 तक चलेगा. यात्रा की शुरुआत चंडीगढ़ से होगी और पर्यटकों को लेह तक हवाई सफर की सुविधा दी जाएगी. उड़ान सुबह 10:20 बजे रवाना होगी और 11:25 बजे लेह पहुंचेगी. वहीं वापसी की उड़ान सुबह 8:50 बजे लेह से उड़ान भरकर 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. हालांकि, एयरलाइन के परिचालन के अनुसार उड़ानों के समय में बदलाव संभव है.
लेह से पैंगोंग तक ठहरने की पूरी व्यवस्था
4 / 7इस पैकेज में यात्रियों के आराम का भी खास ध्यान रखा गया है. पर्यटकों को लेह में चार रात, नुब्रा घाटी में दो रात और पैंगोंग झील के पास एक रात रुकने का अवसर मिलेगा. रहने के लिए अच्छे होटल और कैंप उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि रोमांच में किसी तरह की असुविधा न पेश आए.
कितनी होगी पैकेज की कीमत
5 / 7IRCTC के इस टूर पैकेज में अलग-अलग ऑक्यूपेंसी के अनुसार किराया तय किया गया है. 28 जुलाई वाले बैच के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी की कीमत 40,020 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी 42,630 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी 36,660 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है. पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए Link पर क्लिक करें.
पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं
6 / 7टूर पैकेज में चंडीगढ़ से लेह आने-जाने की फ्लाइट टिकट, स्थानीय घूमने के लिए वाहन, होटल में ठहरने की सुविधा, खानपान, ट्रैवल इंश्योरेंस, परमिट फीस और गाइड की सुविधा शामिल है. आपात स्थिति के लिए वाहन में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी रहेगी, ताकि किसी की सेहत बिगड़े तो तुरंत उसे उपचार मिले.
किन खर्चों की जिम्मेदारी यात्रियों को खुद उठानी होगी?
7 / 7हालांकि, चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक पहुंचने का खर्च इस पैकेज में शामिल नहीं है. इसके अलावा ऊंट की सवारी, निजी खर्च, टिप्स, लॉन्ड्री, फोन बिल, कैमरा शुल्क, मिनरल वाटर और यात्रा कार्यक्रम से बाहर की कोई भी अन्य गतिविधियों का भुगतान यात्रियों को खुद ही करना होगा IRCTC इसका भुगतान नहीं करेगा. यह भी पढ़ें: Best Places to Visit in July: जुलाई के महीने में घूमने के लिए जन्नत से कम नहीं है, भारत की 5