Jaipur Trip: 1 दिन की जयपुर ट्रिप में कहां-कहां घूमने जाएं? बारिश के मौसम में इन जगहों को जरूर करें प्लान में शामिल

क्या आप भी दोस्तों के साथ एक दिन की जयपुर ट्रिप का प्लान तैयार कर रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि एक दिन में कहां-कहां घूमे? आइए आपको बताते हैं कुछ बेस्ट स्पॉट जो आपकी देखनी चाहिए.

Jaipur 1 Day Monsoon Itinerary
1 / 8

अगर आप भी जयपुर की एक शॉर्ट ट्रिप तैयार कर रहे हैं, तो हम आपको ऐसी जगह बताएंगे, जहां आप जयपुर की शाही विरासत, खूबसूरत वास्तुकला और शानदार नजारों का आनंद ले सकेंगे.  

विज्ञापन

सुबह की शुरुआत आमेर किले से करें

सुबह की शुरुआत आमेर किले से करें2 / 8

दिन की शुरुआत आमेर किले से करना सबसे बेहतर रहेगा. पहाड़ों के बीच बना यह भव्य किला राजपूती कल्चर को दर्शाता है. सुबह की हल्की धूप इसकी सुंदरता बढ़ा देती है और अगर हल्की बारिश हो जाए, तो यहां से शहर का नजारा काफी खूबसूरत दिखाई देता है.

विज्ञापन

हवा महल

हवा महल3 / 8

आमेर किले के बाद आप हवा महल के लिए निकल जाएं, क्योंकि ये ज्यादा दूर नहीं है. गुलाबी पत्थरों से बना यह ऐतिहासिक भवन अपनी 953 खिड़कियों और सुंदर झरोखों के लिए मशहूर है. इसकी अनोखी बनावट जयपुर की खास पहचान मानी जाती है. आप यहां बाजार भी घूम सकते हैं और कई शानदार तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं.

सिटी पैलेस

सिटी पैलेस 4 / 8

हवा महल के पास स्थित सिटी पैलेस जयपुर की राजसी विरासत को करीब से समझने का शानदार मौका देता है. सिटी पैलेस के परिसर में संग्रहालय, पुराने हथियार, शाही बर्तन, बिस्तर, कपड़े और खूबसूरत मयूर द्वार देखने लायक हैं. यहां तस्वीरें भी काफी शानदार आती है.

विज्ञापन

जंतर-मंतर

जंतर-मंतर5 / 8

सिटी पैलेस घूमने के बाद आप जंतर-मंतर के लिए निकल जाएं. महाराजा जय सिंह द्वितीय द्वारा बनवाई गई यह ऐतिहासिक वेधशाला खगोलीय गणनाओं के लिए जानी जाती है. यहां मौजूद विशाल यंत्र पुराने समय की वैज्ञानिक समझ की झलक देते हैं, ऐसी ही इमारतें दिल्ली में भी बनी हुई है.

नाहरगढ़ किले

नाहरगढ़ किले 6 / 8

दिन के आखिरी पड़ाव के रूप में नाहरगढ़ किला पहुंच जाए. अरावली की पहाड़ियों पर बना यह किला जयपुर का शानदार नजारा दिखाता है. यहां से शाम के समय शहर का नजारा काफी खास दिखाई देता है, अब यहां जरूर जाएं.

विज्ञापन

जल महल

जल महल7 / 8

वापस अपने होटल या रेलवे स्टेशन के लिए जाते हुए एक नजारा जल महल का भी देख लें. शाम के समय जल महल के पास बैठने में अलग ही मजा आता है, खासतौर पर अगर हल्की-हल्की बारिश हो रही हो तो.

सही जानकारी से आसान होगा घूमना

सही जानकारी से आसान होगा घूमना8 / 8

अगर आप सस्ते में, एक दिन में पूरा जयपुर घूमना चाहते हैं, तो सही प्लान करना जरूरी है. अक्सर पर्याटक इंस्टाग्राम में 2000 रुपये में जयपुर आदि टाइप की वीडियो देख आने का मन बना लेते हैं. लेकिन ध्यान रखें, टिकट, स्थानीय परिवहन और खानपान में खर्चा थोड़ा बढ़ जाता है और साथ ही अगर आप दूर से आ रहे हैं, तो उसका किराया अलग. बेहतर रहेगा कि ट्रिप प्लान करते समय कहां से यात्रा शुरू करनी और कहां खत्म सब पहले ही तैयार कर लें. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: Best Monsoon Destinations in Goa: गोवा में मानसून का मजा लेना है तो पहुंचें इन 5 जगहों प

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन