बारिश में घूमने के लिए परफेक्ट है केरल! मानसून में इन 5 खूबसूरत जगहों का जरूर बनाएं प्लान, नजारें जीत लेंगे दिल

अक्सर लोगों बारिश के दिनों में घूमने का प्लान बनाते हैं, लेकिन फिक्स नहीं कर पाते हैं कि कहां जाए? आइए आपको इस स्टोरी की मदद से कराते हैं केरल की सैर, जिसकी तस्वीरें और वातावरण के बारे में जानकर आप यहां जाने के लिए तैयार हो जाएंगे.

Best Places To Visit In Kerala During Monsoon 2026
1 / 8

मानसून में एक अच्छी ट्रिप व्यक्ति को न सिर्फ फ्रेश करती बल्कि एक ऐसा अनुभव देती है, मानों वह सपनों की दुनिया में आ गया हो. अगर आप भी मानसून का मजा लेना चाहते हैं, तो केरल के इन जगहों की जरूर सैर करें.  

विज्ञापन

मानसून में केरल घूमने का अलग ही मजा

मानसून में केरल घूमने का अलग ही मजा2 / 8

मानसून के मौसम में केरल की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. चारों तरफ फैली हुई खूबसूरत हरियाली, पहाड़ों पर छाई धुंध, झरनों की प्यारी आवाज और ठंडी हवाएं हर किसी को सुकून का एहसास कराती है. अगर आप बारिश के मौसम में प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं, तो केरल आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन

मुन्नर

मुन्नर3 / 8

केरल की सबसे मशहूर जगहों में से एक मुन्नर मानसून के दौरान बेहद की खूबसूरत लगने लगता है. बारिश की हल्की-हल्की बूंदों के बीच ऐसा एहसास होता है कि यहां मौजूद हर पत्ता झूम रहा हो. यहां फैली चारों तरफ चाय के बागान हरी पहाड़ियां और ठंडा मौसम दिल जीत लेता है.

अल्लेप्पी

अल्लेप्पी4 / 8

अल्लेप्पी यानी अलप्पुझा केरल के मशहूर बैकवॉटर के लिए जाना जाता है. मानसून में यहां की झीलें, नहरें और हरियाली बेहद सुंदर नजर आती हैं, मानों सभी खुशी से नाच रही हो. पर्यटक हाउसबोट में बैठकर पानी के बीच सफर का आनंद ले सकते हैं. यहां बारिश की बूंदों के साथ शांत वातावरण यहां की यात्रा को और खास बना देता है, जिस कारण कई पर्यटक का वापस जाने का मन ही नहीं करता.

विज्ञापन

वायनाड

वायनाड5 / 8

वायनाड केरल की ऐसी जगह है, जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ रोमांच का भी अनुभव मिलेगा. मानसून में यहां के जंगल, झरने और पहाड़ बेहद खूबसूरत लगते हैं. यहां एडक्कल गुफाएं, सोचीपारा झरना जैसी जगहें पर्यटकों को खूब पसंद आती हैं. यही वजह है कि इस मानसून सबसे ज्यादा लोग साउट इंडिया में यहां बिताने पहुंचे थे.

कोवलम

कोवलम6 / 8

केरल का कोवलम बीच उन लोगों के लिए खास है, जिन्हें समुद्र किनारे समय बिताना पसंद है. मानसून में यहां का मौसम सुहावना हो जाता है और समुद्र की लहरें और उसकी आवाजें काफी सुकून देती है. पर्यटक यहां बीच पर घूमने, सनसेट देखने और शांत वातावरण का मजा लेने पहुंचते हैं. बारिश के दिनों में यहां अच्छे खासे पर्यटन आते हैं.

विज्ञापन

वागामोन

वागामोन7 / 8

केरल के इडुक्की जिले में स्थित वागामोन मानसून के दौरान घूमने के लिए एक बेहतरीन हिल स्टेशन माना जाता है. इसे हिडन जेम भी कहते हैं, जिसकी खूबसूरती स्थानीय और कम संख्या में लोगों ने देखी है. यहां चारों तरफ फैली हरी-भरी पहाड़ियां, धुंध से ढकी वादियां, झरने और ठंडी हवाएं इस जगह को प्रकृति प्रेमियों के लिए खास बना देती हैं. बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है और पूरा इलाका किसी स्वर्ग जैसा नजर आता है.

केरल यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

केरल यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान8 / 8

मानसून में केरल घूमने का प्लान बनाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लेते रहें. बारिश के कारण कई जगहों पर रास्ते प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए यात्रा से पहले होटल और ट्रांसपोर्ट की बुकिंग कर लेना बेहतर रहता है. साथ ही छाता, रेनकोट और जरूरी दवाइयां अपने साथ जरूर रखें. यह भी पढ़ें:- मॉनसून में घूमने का प्लान? IRCTC के इस पैकेज से करें कर्नाटक सैर, होटल से खाने तक की मिलेगी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन