मॉनसून में घूमने का प्लान? IRCTC के इस पैकेज से करें कर्नाटक सैर, होटल से खाने तक की मिलेगी सभी सुविधा

क्या आप भी मानसून का आनंद लेना चाहते हैं? हम आपको IRCTC के ऐसे पैकेज के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसान से मानसून का ट्रिप कर सकते है, जिसमें रहना, खाना, घूमना सब होगा.

IRCTC Karnataka monsoon tour
1 / 8

अगर आप बारिश के मौसम में किसी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए खास टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज के जरिए कर्नाटक ऐतिहासिक और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे. इसमें सबसे खास बात ये है कि आपको रहने, खाने और घूमने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, इस पैकेज में आपको सभी चीजें मिल जाएंगी.  

विज्ञापन

कहां शुरू होगी यह ट्रिप?

कहां शुरू होगी यह ट्रिप?2 / 8

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) का यह हवाई टूर पैकेज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा. 'हंपी-बादामी विरासत ओडिसी' नाम से शुरू होने वाली यह यात्रा 30 जुलाई 2026 से 4 अगस्त 2026 तक चलेगी.

विज्ञापन

कर्नाटक की ऐतिहासिक से होंगे रूबरू

कर्नाटक की ऐतिहासिक से होंगे रूबरू3 / 8

इस खास सफर में पर्यटकों को कर्नाटक के मशहूर ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराई जाएगी. यात्री यहां के प्राचीन मंदिरों, शानदार वास्तुकला, पुराने किलों और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की खूबसूरती को करीब से देख सकेंगे.

खाने-पीने और घूमने की नहीं उठानी पड़ेगी टेंशन

खाने-पीने और घूमने की नहीं उठानी पड़ेगी टेंशन4 / 8

इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें लखनऊ से फ्लाइट टिकट, आरामदायक होटल में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता और रात का खाना. साथ ही, स्थानीय परिवहन और घूमने के लिए टूर एस्कॉर्ट की सुविधा शामिल होगी, ताकि यात्रियों को घूमने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

विज्ञापन

इन मशहूर स्थानों का कराई जाएगी सैर

इन मशहूर स्थानों का कराई जाएगी सैर5 / 8

यात्रा के दौरान पर्यटकों को अंजनाद्री हिल, विट्ठल मंदिर परिसर, विरुपाक्ष मंदिर, स्टोन चैरियट, हेमकुटा हिल और ससिवेकालु गणेश जैसे प्रसिद्ध स्थान दिखाए जाएंगे. इसके अलावा बादामी गुफा मंदिर और चित्रदुर्ग किले की यात्रा भी कराई जाएगी, जिससे यात्री यहां के इतिहास को सामने से देख सकेंगे.

IRCTC कर्नाटक टूर पैकेज की कीमत कितनी है?

IRCTC कर्नाटक टूर पैकेज की कीमत कितनी है?6 / 8

इस हवाई टूर पैकेज की कीमत यात्रियों की संख्या और ठहरने के विकल्प के आधार पर अलग-अलग रखी गई है. एक व्यक्ति के लिए पैकेज की कीमत 53,100 रुपये है, जबकि दो लोगों के एक साथ ठहरने पर यह किराया ₹43,100/- वहीं, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹40,600/- प्रति व्यक्ति होगा.

विज्ञापन

क्या बच्चों के लिए भी देना होगा पैसा?

क्या बच्चों के लिए भी देना होगा पैसा? 7 / 8

अगर परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो बच्चों के लिए भी अलग-अलग पैकेज विकल्प दिए गए हैं. माता-पिता के साथ 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए बेड सहित पैकेज 35,500 रुपये और बिना बेड 32,100 रुपये तय किया गया है. वहीं, 2 से 4 साल के बच्चों के लिए बिना बेड का पैकेज 17,600 रुपये प्रति बच्चा होगा.

कैसे करें ये पैकेज बुक?

कैसे करें ये पैकेज बुक?8 / 8

IRCTC के इस शानदार टूर पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी. इसलिए इच्छुक यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर स्थित IRCTC कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com की मदद से पैकेज बुक कर सकते हैं. इस टूर व उससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए IRCTC हेल्पलाइन नंबरों (9236391909 / 9305111765/ 9236391911) पर संपर्क किया जा सकता है. यह भी पढ़ें:- Monsoon Trip Near Delhi-Noida: दिल्ली से 4 घंटे की दूरी पर घूमने की 5 शानदार जगहें, दोस्तों

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन