Best Places to Visit in July: जुलाई के महीने में घूमने के लिए जन्नत से कम नहीं है, भारत की 5 जगहें! जहां मिलेगा पहाड़, हरियाली और रोमांच
बारिश के मौसम में घूमने का अपना अलग ही मजा होता है. जुलाई में भारत की कई जगहें हरियाली, ठंडी हवाओं और प्राकृतिक खूबसूरती से भर जाती हैं. ऐसे में अगर आप इस महीने ट्रैवल प्लान बना रहे हैं, तो कुछ जगहें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं.

जुलाई का महीना भारत में घूमने के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दौरान कई पहाड़ी और प्राकृतिक जगहें बारिश के बाद हरियाली से भर जाती हैं. ठंडी हवाएं, खूबसूरत नजारे और शांत वातावरण यात्रा को यादगार बना देते हैं. हम आपको इस स्टोरी में 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको अपनी ट्रिप के दौरान जरूर जाना चाहिए, यहां पहुंचकर सच में आपका यहीं बसने का मन कर जाएगा.
स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश
2 / 7हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली जुलाई में घूमने के लिए शानदार जगह है. इस समय मनाली और शिमला दोनों रास्ते आमतौर पर खुले रहते हैं, यहां ऊंचे पहाड़, शांत गांव और रेगिस्तान जैसी घाटियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं.
तवांग, अरुणाचल प्रदेश
3 / 7अरुणाचल प्रदेश का तवांग जुलाई में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में शामिल है. यहां मौसम ठंडा और सुहावना रहता है, जिससे घूमने आसान हो जाता है. पर्यटक तवांग मठ, सेला पास, माधुरी झील और बुम ला जैसे खूबसूरत स्थानों की यात्रा कर सकते हैं.
वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड
4 / 7उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स जुलाई में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हो है. इस समय यहां हजारों तरह के हिमालयी फूल खिलते हैं, जिसे देखने के लिए दूर देशों से आते हैं. ट्रैकिंग के शौकीन लोग घांघरिया से यात्रा शुरू कर प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं. 1 जून से यह जगह लोगों के लिए खोल दी गई है, जो 31 अक्तूबर तक खुली रहेगी.
कूर्ग, कर्नाटक
5 / 7कर्नाटक का कूर्ग जुलाई में प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा दिखाई देता है. बारिश के दौरान कॉफी के बागान, हरे जंगल और झरने बेहद आकर्षक लगते हैं. एबी फॉल्स, राजा सीट और दुबारे एलिफेंट कैंप यहां के प्रमुख आकर्षण हैं, जिसे देखने के लिए पर्यटक आते हैं.
भंडारदरा, महाराष्ट्र
6 / 7महाराष्ट्र का भंडारदरा जुलाई में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है. बारिश के मौसम में आर्थर झील पानी से भर जाती है और अम्ब्रेला फॉल्स व रंधा फॉल्स बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं. यहां हरियाली और पहाड़ी रास्ते पर्यटकों को पसंद आते हैं.
मौसम और रास्तों की पहले ले जानकारी
7 / 7जुलाई में घूमने से पहले मौसम की स्थिति और सड़क की जानकारी लेना जरूरी है. पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण कभी-कभी रास्तों में बदलाव या देरी हो सकती है, इसलिए यात्रा से पहले होटल बुकिंग और स्थानीय अपडेट जरूर जांच लें. ताकि आपकी यात्रा परेशानी न बन जाए. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: