कितने रुपये में दोस्तों के साथ घूम सकते हैं Thailand? जानिए रहने, खाने और घूमने में कितना खर्च आ सकता है
क्या आप भी दोस्तों के साथ विदेश यात्रा में थाईलैंड घूमने का प्लान बना रहे हैं? आइए जानते हैं आपकी इस ट्रिप में प्रति व्यक्ति कितना खर्च आ सकता है.

दोस्तों के साथ विदेश घूमने में अलग ही मजा आता है, जहां दोस्तों के साथ मजाक मस्ती, नई जगह हंसते-खेलते देखने, वहां की खानपान आदि एक्टिविटी करना मजेदार हो जाता है. लेकिन दिक्कत होती है कि बजट कितना बैठ सकता है? आइए जानते हैं इस स्टोरी में कि थाईलैंड जानें में कितना खर्च आ सकता है.
क्या थाईलैंड घूमना बहुत महंगा है?
2 / 8अगर आप सोच रहे हैं कि थाईलैंड घूमना बहुत महंगा होगा, तो ऐसा नहीं है. अगर आप सही बजट और प्लान बनाकर यात्रा शुरू करें तो विदेश घूमना राउंड ट्रिप कम बजट में संभव हो सकता है.
फ्लाइट और होटल में होगा असली खर्चा
3 / 8अगर आप तुरंत फ्लाइट बुक करेंगे, तो टिकट महंगे हो सकते हैं, लेकिन अगर आप कुछ हफ्तों बाद का टिकट बुक करेंगे और कूपनों का इस्तेमाल करेंगे, तो टिकट में ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत से थाईलैंड आने-जाने की फ्लाइट टिकट महंगी नहीं होती है, आप कम कीमतों में वैसे भी बुक कर सकते हैं. इसके अलावा एडवांस होटल बुकिंग करके भी आप अच्छे खासे पैसे बचा सकते हैं.
कितने का है थाईलैंड का टिकट?
4 / 8जानकारी के अनुसार, अगर आप दो हफ्तों के बाद की दिल्ली से टिकट बुक करते हैं वो भी राउंड ट्रिप, तो आपका इसमें कुल खर्च एक व्यक्ति का कम से कम 29000 रुपये तक ही बैठेगा.
होटल में कितने आएगा खर्च
5 / 8थाईलैंड में अकसर लोग बैंकॉक और पटाया जाते हैं. पटाया में आपको 3-4 स्टार रेटिंग वाला होटल 800 से 900 रु प्रतिदिन के खर्च पर मिल जाएगा. वहीं 5 स्टोर में रहेंगे, तो खर्चा बढ़ सकता है. ध्यान रखें कि डिमांड के अनुसार, घट-बढ़ सकता है.
खानपान और घूमने में कितना आएगा खर्च
6 / 8खाने-पीने की बात करें तो एक टाइम के खाने में कम से कम 2 डॉलर यानी 200-250 रुपये में अच्छी मील मिल जाएंगी. इस तरह अगर आप हफ्ते भर यहां रहेंगे, 5000-6000 रुपये तक खर्चा बैठ सकता है.
घूमने में हो सकता है ज्यादा खर्च
7 / 8थाईलैंड पहुंचकर वहां घूमने में आपके ज्यादा पैसे जा सकते हैं, जैसे अगर आप टैक्सी लेते हैं, तो वह आपसे ज्यादा पैसे मांग सकता है. बेहतर रहेगा कि आप लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. कुछ जगह एंट्री, टूरिज्म और एक्टिविटीज के चार्ज अलग-अलग हो सकते हैं. कम बजट के लिए मंदिरों के दर्शन, स्थानीय बाजारों की सैर और समुद्र की बीचों का मजा लेने जैसी मुफ्त या कम खर्च वाली एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं.
कुल कितना आ सकता है प्रति व्यक्ति खर्च
8 / 8अगर इन हिसाब को जोड़ा जाए, तो प्रति व्यक्ति 40- 50 हजार के बजट में अच्छी विदेश ट्रिप की जा सकती है. हालांकि, अगर आप ट्रिप का लंबा खींचते हैं या फिर शॉपिंग आदि करते हैं, तो खर्च बढ़ सकता है. बता दें कि भारतीय रुपया थाईलैंड के Baht से मजबूत है, इसलिए ट्रिप शुरू करने से पहले ताजा आंकड़े देख लें. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: सिर्फ ऋषिकेश, दार्जिलिंग ही नहीं, सितंबर में दोस्तों के साथ इन जगहों पर भी घूमने का भी