धरती की वो 5 जगहें जहां नहीं गिरती बारिश की बूंद, कहीं मंगल जैसा नजारा तो कहीं दुनिया का सबसे पुराना रेगिस्तान

जब हम घूमने की बात करते हैं, तो अक्सर बर्फीली चोटियां या हरे-भरे जंगल दिमाग में आते हैं. लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जिनकी खूबसूरती उनकी हरियाली नहीं, बल्कि उनकी सूखी मिट्टी और प्यास में छिपी है. ये धरती के वो हिस्से हैं जहां बारिश इतनी दुर्लभ है कि कुछ जगहों पर दशकों से पानी की एक बूंद नहीं गिरी. चिली के मंगल जैसे दिखने वाले मैदानों से लेकर अंटार्कटिका की बर्फीली सूखी घाटियों तक, ये स्थान किसी दूसरी दुनिया के लगते हैं.

Driest Places on Earth Front
1 / 6

Advertisment

अटाकामा रेगिस्तान, चिली

अटाकामा रेगिस्तान, चिली2 / 6

अटाकामा को धरती की सबसे सूखी गैर-ध्रुवीय जगह माना जाता है. यहां कुछ इलाकों में सालाना 1 मिमी से भी कम बारिश होती है. इसके 'मार्स' जैसे नजारे और साफ आसमान इसे तारों को देखने के लिए दुनिया की बेस्ट जगह बनाते हैं.

विज्ञापन

मैकमर्डो ड्राई वैली, अंटार्कटिका

मैकमर्डो ड्राई वैली, अंटार्कटिका3 / 6

यह एक ध्रुवीय रेगिस्तान है जहां नमी न के बराबर है. पहाड़ों से घिरी ये घाटियां बर्फ से मुक्त हैं. वैज्ञानिक इसे धरती पर मंगल ग्रह के सबसे करीब मानते हैं.

नामिब रेगिस्तान, नामीबिया

नामिब रेगिस्तान, नामीबिया4 / 6

इसे दुनिया का सबसे पुराना रेगिस्तान कहा जाता है. यहां बारिश बहुत कम होती है, लेकिन समुद्री कोहरा यहां के जीवों के लिए नमी का स्रोत बनता है. इसके ऊंचे लाल रेत के टीले दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.

विज्ञापन

वादी रम, जॉर्डन

वादी रम, जॉर्डन5 / 6

'वैली ऑफ द मून' के नाम से मशहूर यह रेगिस्तान हवा और समय की नक्काशी का अद्भुत नमूना है. यहां सैंडस्टोन के पहाड़ और संकरी घाटियां हैं. यहां लग्जरी 'ग्लैम्पिंग' और जीप सफारी का अनुभव लाजवाब होता है.

डेथ वैली, अमेरिका

डेथ वैली, अमेरिका6 / 6

यह न केवल दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है, बल्कि सबसे सूखी भी है. यहां साल भर में औसतन सिर्फ 50 मिमी बारिश होती है. इसके बावजूद, यह एक विकसित नेशनल पार्क है जहां की रंगीन पहाड़ियां और नमक के मैदान देखने लायक हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन