Ladakh Tour Package: लद्दाख घूमने का बड़ा मौका! अगस्त में IRCTC पूरा करेगा आपका ये सपना, जानें डिटेल

IRCTC Ladakh Tour Package: IRCTC अगस्त में लाया है लद्दाख घूमने का शानदार मौका. 6 रात और 7 दिन के इस खास टूर पैकेज में लेह, नुब्रा वैली और पैंगोंग झील का आनंद लें.

IRCTC Ladakh Tour Package For August

अगस्त के लिए IRCTC का लद्दाख टूर पैकेज

Ladakh Tour Package: अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर नीली झीलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. लद्दाख की खूबसूरत वादियों को करीब से देखने की ख्वाहिश रखने वाले पर्यटकों के लिए ‘लेह विद तुरतुक’ नाम से एक खास टूर पैकेज पेश किया गया है. यह टूर अगस्त महीने में शुरू होगा, जो हैदराबाद से सीधे लद्दाख की यात्रा का मौका देगा.

विज्ञापन

यह टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का ‘कम्फर्ट’ क्लास का फिक्स्ड डिपार्चर फ्लाइट पैकेज है, जिसकी शुरुआत 13 अगस्त 2026 को हैदराबाद से होगी. इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को लेह, शाम वैली, नुब्रा वैली, भारत के आखिरी गांव तुरतुक और प्रसिद्ध पैंगोंग झील घुमाया जाएगा. इसके अलावा रास्ते में गुरुद्वारा पत्थर साहिब, मैग्नेटिक हिल, चांगला पास, थिकसे मोनेस्ट्री और शे पैलेस जैसी कई बेहद खूबसूरत व ऐतिहासिक जगहों के दर्शन भी होंगे.

विज्ञापन

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं और किराए की डिटेल्स

IRCTC के इस पैकेज में पर्यटकों की हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें हैदराबाद से लेह तक आने-जाने की फ्लाइट टिकट और रुकने का इंतजाम शामिल है. इसके साथ ही पैकेज में तीनों समय का खाना, ट्रैवल इंश्योरेंस, इनर लाइन परमिट, टूर गाइड और इमरजेंसी के लिए गाड़ी में ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा भी मिलेगी. किराए की बात करें तो अकेले सफर करने पर प्रति व्यक्ति खर्च 55,640 रुपये, दो लोगों के साथ ठहरने पर 54,380 रुपये और तीन लोगों की शेयरिंग पर 48,730 रुपये प्रति व्यक्ति लगेगा.

विज्ञापन

यात्रा से पहले सेहत और सुविधाओं का रखें ध्यान

अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण लद्दाख में एक्यूट माउंटेन सिकनेस की संभावना बनी रहती है, इसलिए वहां पहुंचते ही पहला दिन आराम के लिए तय किया गया है. पर्यटकों को पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेटेड रखने और जरूरी दवाएं साथ रखने की सलाह दी गई है. नुब्रा और पैंगोंग के टेंट या कैंप्स में सीमित समय के लिए ही बिजली मिलती है और पैंगोंग में मोबाइल नेटवर्क या एटीएम की सुविधा नहीं है, इसलिए पर्याप्त कैश साथ लेकर जाना जरूरी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ