
1 / 12
Top Tv Actors: जनवरी, 2026 के आखिरी हफ्ते में सबसे पॉपुलर टीवी एक्टर्स की लिस्ट सामने आई है. इस हफ्ते के टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट में 'अनुपमा' का जादू कम होता देखा है. बल्कि एकता कपूर की 'नागिन' का जलवा देखने के लिए मिला है.

2 / 12
टीवी के टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट सामने आई है. जनवरी, 2026 के आखिरी हफ्ते में टीवी के सबसे पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट सामने आई है. इस लिस्ट में नंबर वन पर रहने वाली 'अनुपमा' फे रुपाली गांगुली टॉप 5 की रेस से बाहर हो गए हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं इस लिस्ट में नंबर वन पर किस एक्टर या एक्ट्रेस का नाम है. (File Photo)

3 / 12
इस लिस्ट में नंबर वन पर प्रियंका चाहर चौधरी हैं. एक्ट्रेस इन दिनों टीवी शो 'नागिन 7' में नजर आ रही हैं. इसमें वह नागिन अनंता का रोल प्ले कर रही हैं, जिसमें लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं. शो के शुरुआती एपिसोड हिट रहे हैं. (File Photo)

4 / 12
सीरियल 'नागिन 7' में आर्यमन का किरदार प्ले करने वाले एक्टर नमिक पॉल इस लिस्ट में नंबर 2 पर है. उन्हें इस शो में काफी पसंद किया जा रहा है. (File Photo)

5 / 12
टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन काफी चर्चा में है. इस शो से एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने तुलसी वीरानी बनकर वापसी की और फिर से स्क्रीन पर हिट हो गई हैं. इसमें उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. इस शो के जरिए वह टॉप एक्टर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. (File Photo)

6 / 12
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा को काफी पसंद किया जा रहा है. इस रोल को एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला ने प्ले किया है. सीरीयल टॉप 5 में शामिल है. वहीं, समृद्धि भी टॉप एक्टर्स की लिस्ट में हैं. वह चौथे नंबर पर हैं. (File Photo)

7 / 12
टीवी सीरियल 'सहर' दर्शकों का पसंदीदा शो है. इस सीरीयल में एक्टर पार्थ समथान ने माहिद नियाजी का रोल निभाया है. इसमें उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है, जिसकी वजह से वह इस हफ्ते चर्चा में बने रहे. वह टॉप एक्टर्स की लिस्ट में नंबर 5 पर हैं. (File Photo)

8 / 12
टीवी सीरियल 'अनुपमा' अक्सर ही टॉप पर रहा है लेकिन पिछले कुछ समय से इसकी टीआरपी गिर रही है. वहीं, नंबर वन पर रहने वाली रुपाली गांगुली भी खिसककर पांचवे पायदान पर आ गई हैं. जबकि पिछले हफ्ते वह तीसरे स्थान पर थीं. (File Photo)

9 / 12
शरद केलकर को छोटे ही नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर भी काफी पसंद किया जाता है. वह इन दिनों टीवी शो 'तुम से तुम तक' में आर्यवर्धन के रोल में नजर आ रहे हैं और वह मौजूदा ट्रैक को लेकर छाए हुए हैं. सीरियल में कश्मीर ट्रैक दिखाया गया है, जहां वह अनु को प्रपोज करने वाले हैं. शरद केलकर इस लिस्ट में 6वें नंबर पर हैं. पहले वह 9वें स्थान पर थे. (File Photo)

10 / 12
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान पोद्दार को रोल निभाने वाले एक्टर रोहित पुरोहित इस हफ्ते ट्रेंड बने हुए हैं. उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. वह पॉपुलर टीवी सेलेब्स की लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं. (File Photo)

11 / 12
टीवी एक्ट्रेस आयेशा सिंह इस लिस्ट में नंबर 9 पर बनी हुई हैं. उन्हें टीवी सीरियल 'मन्नत' की वजह से काफी पसंद किया जा रहा है. वह टीवी का बड़ा नाम हैं. अब नए किरदार में भी कमाल लग रही हैं. (File Photo)

12 / 12
करण कुंद्रा इस लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं. वह टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स' के सीजन 3 की वजह से खबरों में हैं. इस लिस्ट में उन्हें 10वां स्थान दिया गया है. करण की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. (File Photo)