
1 / 10
The 50 Contestants: टीवी रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों काफी चर्चा में हैं. शो में 50 सेलेब्स हिस्सा लेने वाले हैं. ऐसे में आज आपको शो के 8 सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जो पहले किसी ना किसी रियलिटी शोज को जीत चुके हैं. चलिए बताते हैं.

2 / 10
The 50 Contestants: फराह खान का रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. शो में 50 सेलेब्स नजर आने वाले हैं, जो लॉयन के महल में एंट्री करेंगे और बवाल काटते हुए दिखाई देंगे. शो 50 दिनों तक चलने वाला है और इसमें हर दिन एक कंटेस्टेंट को एलिमिनेट किया जाएगा. ऐसे में इन 50 सेलेब्स में से 8 ऐसे दमदार कंटेस्टेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जो किसी ना किसी शोज को जीत चुके हैं. इस में से एक तो पहले ही चार शोज को जीत चुका है. चलिए बताते हैं उन 8 कंटेस्टेंट्स के बारे में...

3 / 10
प्रिंस नरूला इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं. उन्हें शो का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा है. उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि चार रियलिटी शोज को जीता है. इसमें 'एमटीवी रोडीज 12', 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 8', 'बिग बॉस 9' और 'नच बलिए 9' जैसे शोज का नाम शामिल है, जिसे वो जीत चुके हैं. (File photo)

4 / 10
दिव्या अग्रवाल 'रागिनी एमएमएस' और 'कार्टेल' जैसे शोज और फिल्में कर चुकी हैं. दिव्या 'बिग बॉस ओटीटी 1' और 'ऐस ऑफ स्पेस' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. ऐसे में अब वो भी फराह खान के शो में नजर आने वाली हैं. फैंस उन्हें एक बार फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं. (Photo- Divya Agarwal/Insta)

5 / 10
हामिद बरकजी अफगानिस्तान के रहने वाले हैं. वो आधे अफगानी और भारतीय हैं, जो दिल्ली में रहते हैं. उनके पिता अफगानिस्तान से हैं. वह 'रोडीज रेवॉल्यूशून 2020' जीत चुके हैं. यहां आने से पहले करियस की शुरुआत में वह एक मॉडल और डांसर थे. हामिद ने फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंपवॉक भी किया है. वह 'रोडीज रेवॉल्यूशून 2020' के साथ ही 'स्प्लिट्सविला X4' के विनर भी रह चुके हैं. (File Photo)

6 / 10
शिव ठाकरे को 'बिग बॉस मराठी 2' के लिए जाना जाता है. वह इस शो के विनर रह चुके हैं. इतना ही नहीं, वह 'बिग बॉस 16' के फर्स्ट रनरअप रह चुके हैं. वह 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा भी रह चुके हैं. ऐसे में अब 'द 50' में नजर आने वाले हैं, जिसमें देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. (File Photo)

7 / 10
उर्वशी ढोलकिया रियलिटी शो 'बिग बॉस 6' में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने इस शो को जीत लिया था. वह टीवी की जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें मुख्यतः 'कसौटी जिंदगी की' जैसे शोज के लिए जाना जाता है. वह भी 'द 50' की मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर मानी जाती हैं. (Photo- Urvashi Dholakia/Insta)

8 / 10
सिद्धार्थ भारद्वाज टीवी शो 'स्प्लिट्सविला 2' के लिए जाना जाता है. उन्होंने इस शो को जीतने के बाद सारी लाइमलाइट चुरा लिया था. वह सीरीज 'दिल्ली क्राइम 2' और 'ट्रायल बाय फायर' में भी काम कर चुके हैं. (File photo)

9 / 10
डिनो जेम्स को रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए जाना जाता है. उन्होंने इस शो को जीत कर पॉपुलैरिटी हासिल की थी. अब देखना होगा कि फराह खान के शो 'द 50' में क्या करते हुए नजर आने वाले हैं. (File Photo)

10 / 10
मनीषा रानी को रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में देखा गया था, जिसमें उनकी और एल्विश यादव की केमिस्ट्री खूब जमी थी. शो में वो रनरअप रही थीं. इसके बाद वह डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में नजर आई थीं. इस शो की ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम कर ली थी. (Photo- Manisha Rani/Insta)