
1 / 6
साल की शुरुआत होते ही Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपनी रफ्तार दिखा दी है. जनवरी में Punch Facelift लॉन्च करने के बाद कंपनी अब यहीं रुकने वाली नहीं है. 2026 तक Tata कई नए और अपडेटेड मॉडल्स लाने की तैयारी में है, जिनमें इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर खास फोकस रहेगा. एंट्री-लेवल EV से लेकर प्रीमियम और फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV तक, Tata का पोर्टफोलियो और मजबूत होने जा रहा है. आइए जानते हैं Tata Motors की वो अपकमिंग कारें, जिनका इस साल और आने वाले समय में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

2 / 6
Tata Tiago EV Facelift- Tata की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार Tiago EV अब फेसलिफ्ट अवतार में आने की तैयारी में है. हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. नए मॉडल में हल्के कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जबकि बैटरी ऑप्शन पहले जैसे 19.2 kWh और 24 kWh ही रहेंगे. केबिन में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे छोटे अपडेट मिलने की उम्मीद है.

3 / 6
Tata Punch EV Facelift- Punch Facelift के बाद अब Punch EV के अपडेट होने की बारी है. उम्मीद है कि इसमें नया फ्रंट ग्रिल, बदले हुए हेडलैंप, नए अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड LED टेललैंप मिल सकते हैं. केबिन में भी हल्के बदलाव संभव हैं. Punch EV में 25 kWh और 35 kWh बैटरी पैक पहले की तरह जारी रह सकते हैं, वहीं इसमें Level 2 ADAS मिलने की भी संभावना जताई जा रही है.

4 / 6
Tata Sierra EV- Tata Sierra पहले ही SUV सेगमेंट में काफी चर्चा बटोर चुकी है और अब इसका इलेक्ट्रिक वर्जन आने वाला है. कंपनी ने साफ किया है कि Sierra EV लॉन्च से ही ड्यूल मोटर सेटअप के साथ आएगी. इसमें Harrier EV जैसी 65 kWh और 75 kWh बैटरी का इस्तेमाल होगा. डिजाइन ICE मॉडल जैसा ही रहेगा, बस EV से जुड़े कुछ खास बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके 2026 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है.

5 / 6
Tata Avinya (Production Model)- Bharat Mobility Expo 2025 में दिखाया गया Avinya Concept अब प्रोडक्शन स्टेज के करीब है. यह Tata की एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसे अलग सेल्स नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा. Avinya X नाम से आने वाला पहला मॉडल करीब 5 मीटर लंबा होगा और इसमें केवल EV ऑप्शन ही मिलेगा. फीचर्स के मामले में यह Tata की अब तक की सबसे एडवांस्ड कारों में से एक हो सकती है.

6 / 6
Tata Safari EV- Tata अपनी पॉपुलर 7-सीटर SUV Safari का इलेक्ट्रिक वर्जन भी तैयार कर रही है. Safari EV, Harrier EV वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें भी वही बैटरी पैक इस्तेमाल किए जाएंगे. अभी यह साफ नहीं है कि इसमें ऑल-व्हील ड्राइव मिलेगा या नहीं, लेकिन इतना तय है कि यह Tata की EV लाइन-अप को और मजबूत बनाएगी.